Hindi, asked by aman2589, 10 months ago

I need an anchoring script for class assembly of std. 8th. I need the anchoring script for prayer,thought and preamble. I need for 4th sept. Please help me.

Answers

Answered by shaleenisgreat
0

Explanation:

विजयादशमी के नाम से मनाया जाने वाला त्योहार दशहरा, हिन्दू धर्म के द्वारा हर साल पूरे भारत में बेहद खुशी के साथ मनाया जाता है। ये हर साल दीपावली के 20 दिन पहले सितंबर या अक्तूबर के महीने में पड़ता है। 2019 में दशहरा 19 अक्तूबर को पड़ रहा , ये पर्व राक्षस राजा रावण पर राम के जीत की खुशी में मनाया जाता है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रुप मनाया जाता है। जिस दिन भगवान राम ने रावण को मारा उसी दिन से दशहरा मनाया जा रहा है। ये प्रथा प्राचीन काल से ही चली आ रही है।

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

प्राचीन समय में, राजा राम को उनके राज्य अयोध्या से 14 साल के लिये वनवास पर भेज दिया गया था। वनवास के आखिरी सालों में रावण ने सीता का हरण कर लिया। ऐसा कहा जाता है कि राम के भाई लक्ष्मण ने रावण की बहन के नाक-कान काट दिये थे जिस कारण रावण ने लक्ष्मण की भाभी सीता का अपहरण कर लिया जिसके उपरांत भगवान राम और लंका के  राजा रावण में भयावह युद्ध हुआ, भगवान राम ने विजयादशमी के दिन ही रावण पर विजय पाकर अयोध्या लौटे। विजयादशमी  के इस दिन बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले का दहन कर दशहरा मनाया जाता है।

निष्कर्ष

लोग इस पर्व को ढेर सारी खुशी और उत्साह के साथ मनाते है। विजयादशमी भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा यानी माँ दुर्गा का महिषासुर पर विजय के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है।

Similar questions