Hindi, asked by dassmita25572, 11 months ago

I need an hindi essay on durga puja

Answers

Answered by basasriramamurthy26
3
hey mate here is your answer

दुर्गा पूजा हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है लेकिन माँ दुर्गा की मूर्ति को सातवें दिन से पूजा की जाती है, आखिरी के तीन दिन ये पूजा और भी धूम धाम से मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा हर साल महान उत्साह और विश्वास के साथ मनाया जाता है। यह एक धार्मिक त्योहार है, जिसके बहुत से महत्व है। यह हर साल पतझड़ के मौसम में आता है।
माँ दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। कई जगह इस पर्व में मेला और मीना बाजार लगता है। इस त्योहार के दौरान, देवी दुर्गा की लोगों द्वारा पूरे नौ दिनों तक पूजा की जाती है। त्योहार के अन्त में, देवी दुर्गा की मूर्ति को नदी या पानी के टैंक में विसर्जित किया जाता है। कुछ लोग पूरे नौ दिनों का उपवास रखते हैं हालांकि, कुछ लोग केवल पहले दिन और आखिरी दिन ही उपवास रखते हैं। लोगों का विश्वास है कि, ऐसा करने से उन्हें देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनका विश्वास होता है कि, दुर्गा माता उन्हें सभी समस्याओं और नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखेंगी।

please mark as a brainliest
Answered by Anonymous
4
Hi Mate,

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा भारत का धार्मिक त्यौहार है। यह बहुत खुशी के साथ देशभर में हिंदू लोगों द्वारा मनाया जाता है।सभी लोग बहुत से स्थानों पर शेयर ओं या गांव में इस पूजा को बहुत अच्छे से सांस्कृतिक और परंपरागत तरीके से मनाते हैं। यह बहुत ही खुशी वाला अफसर होता है विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए क्योंकि, उन्हें छुट्टियों के कारण अपने व्यस्त जीवन से कुछ आराम मिलता है। यह बहुत ही अच्छे तरीके से मनाया जाता है, कुछ बड़े स्थानों पर बड़े मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

यह हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिनका बड़ा धार्मिक, अध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सांस्कृतिक महत्व है दुर्गा पूजा 9 दिन तक चलने वाला त्यौहार है। दुर्गा पूजा के दिनों को स्थान, परंपरा, लोगों की क्षमता और लोगों के विश्वास के अनुसार मनाया जाता हैं। कुछ लोग इसे पांच, साथिया पूरे 9 दिनों तक मनाते है। समाज या समुदाय में कुछ लोग पास के क्षेत्र में पंडाल को सजा कर मनाते हैं। इन दिनों में, आसपास के सभी मंदिर विशेष रूप से, सुबह में पूरी तरह से भक्तिमय हो जाते हैं। कुछ लोग घरों में ही सभी व्यवस्थाओं के साथ पूजा करते हैं और अंतिम दिन मूर्ति के विसर्जन के लिए जाते हैं।

हमारे देश में देवताओं से अधिक देवियों को महत्व दिया गया है और इन सभी देवियों में मां दुर्गा को सबसे ऊंचा सम्मान दिया जाता है क्योंकि उन्हीं से संसार की सभी शक्तियां प्राप्त होती है। दुर्गा पूजा के रूप में हम स्त्री शक्ति की पूजा करते हैं। यह भारत के अलावा भारतीय प्रवासी देश नेपाल बांग्लादेश में भी मनाए जाते हैं।

How this helps you....... ☺☺☺☺
Similar questions