Science, asked by anuragkushwaha155, 3 months ago

i परमाणु संख्या से आप क्या समझते हैं ?​

Answers

Answered by rameshparte020
24

रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान में सभी तत्वों का अलग-अलग परमाणु क्रमांक है जो एक तत्व से दूसरे तत्व को अलग करता है। किसी तत्व का परमाणु क्रमांक उसके तत्व के नाभिक मे स्थित प्रोटॉनो की संख्या के बराबर होता है

Answered by syedtahir20
0

परमाणु संख्या से आप क्या समझते हैं ?​

परमाणु संख्या :

रसायन विज्ञान एवं भौतिकी में सभी तत्वों का अलग-अलग परमाणु क्रमांक (atomic number) है जो एक तत्व को दूसरे तत्व से अलग करता है। किसी तत्व का परमाणु क्रमांक उसके तत्व के नाभिक में स्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है। इसे Z प्रतीक से प्रदर्शित किया जाता है और प्रत्येक तत्व को उसके विशेष चिन्ह से प्रदर्शित किया जाता ह | किसी आवेशरहित परमाणु पर इलेक्ट्रॉनों की संख्या भी परमाणु क्रमांक के बराबर होती है। रासायनिक तत्वों को उनके बढते हुए परमाणु क्रमांक के क्रम में विशेष रीति से सजाने से आवर्त सारणी का निर्माण होता है जिससे अनेक रासायनिक एवं भौतिक गुण स्वयं स्पष्ट हो जाते हैं।

Attachments:
Similar questions