History, asked by shivkumar6205398096, 5 hours ago

(i समतापमंडल के बारे में बताऐ 200 sabad ​

Answers

Answered by Sandeepkurre
0

Org नाम समताप मंडल (Stratosphere)

पृथ्वी के वायुमंडल की मध्यवर्ती परत जिसका विस्तार भूतल से लगभग 8 किमी. से 50 किमी. की ऊँचाई तक पाया जाता है। इसकी स्थिति क्षोभसीमा (tropopause) और समताप सीमा (stratopause) के मध्य है। भूतल से इसकी ऊँचाई ध्रुवों पर लगभग 8 किमी., मध्य अक्षांशों पर 10 किमी. तथा भूमध्य रेखा पर लगभग 16 किमी. पायी जाती है। समताप मंडल में ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती है। इस मंडल में तापमान में ऊर्ध्वाधर परिवर्तन मंद एवं अल्प होता है किन्तु क्षैतिज परिवर्तन उल्लेखनीय मात्रा में पाया जा सकता है। इसे समताप परत (isothermal layer) भी कहते हैं।

समताप मंडल में तापमान – 600 सेल्सियस (नीचे) और -00 सेल्सियस (ऊपर) के बीच पाया जाता है। यहां वायुदाब भूतल की तुलना में मात्र 1/1500 ही रह जाता है और धूलिकण एवं जल वाष्प का लगभग अभाव पाया जाता है। इस मंडल की ऊँचाई में सामान्यतः मौसमी परिवर्तन मिलता है और शीत ऋतु की तुलना में ग्रीष्म ऋतु में इसकी ऊँचाई अधिक होती है।

Answered by ankanamondal27
0

Answer:

are you play ff oo be hen ok bye

Similar questions