Hindi, asked by chandrakant62, 9 months ago

इंद्रधनुष के सात रंग रहे हमेशा संग संग​

Answers

Answered by bhatiamona
36

इंद्रधनुष के सात रंग, रहें हमेशा संग संग

इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं। यह रंग है.. बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल। ये सात रंग हमें एक रहने की सीख देते हैं। जिस हर रंग का अलग-अलग गुण है, अलग-अलग संदेश है फिर भी वे रंग एक साथ रहते हैं। उसी तरह इन रंगों की तरह हम सबके साथ मिलजुलकर रहें और साथ-सात रहें। हमें इंद्रधनुष से यही सीख मिलती है। हम प्रत्येक रंग के गुणों का विवेचन करें तो वह इस प्रकार है..

बैंगनी रंग : यह रंग हमें आध्यात्मिकता, ध्यान, विवेक, आत्म कल्याण और मनुष्यता से रहना सिखाता है।

जामुनी रंग : यह रंग हमें निडरता और वफादारी से रहना सिखाता है। हम अपने जीवन में निडर बनें। कभी किसी के साथ धोखेबाजी ना करें यह इस रंग का संदेश है।

नीला रंग : यह रंग में समझदारी, न्याय प्रियता, सम्मान करने और विनम्र स्वभाव बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह रंग दृढ़ता और वीरता का प्रतीक है।

हरा रंग : यह रंग शांति का प्रतीक है, दया का प्रतीक है, यह हमें जीवन में शांति के साथ रहने और सदैव दूसरों पर दया करने की सीख देता है।

पीला रंग : यह रंग प्रकाश का प्रतीक है तेज का प्रतीक है। यह रंग हमें हमारे जीवन को रोशनी से युक्त बनाने की प्रेरणा देता है कि हम अपने जीवन को दुख रूपी अंधकार से मुक्त कर सद्गुण रूपी प्रकाश से आलोकित करें।

नारंगी रंग : यह रंग सुबह-सुबह सूरज का रंग होता है। इसके साथ ही यह रंग हमें जीवन में अपनी आशाओं और विश्वास को बनाए रखने की सीख देता है। जिस तरह सुबह-सुबह सूरज निकल कर हमें उजाला देता है। उसी तरह ये रंग अपने आशा और विश्वास को निरंतर बनाए रखें। ये रंग हमें सिखाता है कि अंधेरे के बाद ही उजाला होता है।

लाल रंग : यह रंग वीरता, साहस और शौर्य का प्रतीक है। सबके खून का रंग लाल होता है और सब का खून एक समान होता है। इसलिए यह रंग हमें सिखाता है कि हम किसी के साथ कोई भेदभाव ना करें और सबके साथ मिलजुल कर रहे।

इस तरह धनुष के सात रंग जिस तरह अलग-अलग गुणों के होते हुये भी साथ रहते हैं वैसे ही इन रंगों के जो गुण हैं। उन्हें हम अपने जीवन में एक साथ बनाए रखें, तो हम एक श्रेष्ठ मानव बन सकते हैं, इंद्रधनुष्य हमें यही सीख देता है|

Similar questions