Hindi, asked by Helios3048, 8 months ago

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है? नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्व है ?

Answers

Answered by nikitasingh79
90

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय इसलिए बोलती है क्योंकि भारतीय समाज में गंगा को जीवनदायिनी माना जाता है।

उसे एक मां के समान पवित्र माना जाता है तथा उसकी पूजा की जाती है। मेघ भी गंगा से ही पानी लेकर बरसते हैं।  

नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में अनूठा महत्व है। भारतीय संस्कृति में नदियों को मां की तरह पूजा जाता है समाज में उन्हें पवित्र माना जाता है। उसके जल को पवित्र मानकर लोग अपने घरों में जल लाकर रखते हैं तथा प्रभु के श्री चरणों में उसका अघ्र्य चढ़ाते हैं। गंगा जैसी पावन नदी में लोग स्नान करके अपने को धन्य समझते हैं और ऐसा मानते हैं कि जो कोई भी गंगा नदी में स्नान कर लेता है उसके जीवन के सब पाप मिट जाते हैं ‌। इसी प्रकार सभी नदियों के जल को पावन माना जाता है। नदियों के पवित्र जल में स्नान करने हेतु समय-समय पर उनके किनारों पर मेलों का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु दूर-दूर से इनकी पूजा-अर्चना करके स्नान करते हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है ?

brainly.in/question/15411229

लोगों ने लड़कों की टोली को मेढक - मंडली नाम किस आधार पर दिया? यह टोली अपने आपको इंदर सेना कहकर क्यों बुलाती थी ?

https://brainly.in/question/15411226#

Answered by Anonymous
125

Answer:

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय इसलिए बोलती है क्योंकि भारतीय समाज में गंगा को जीवनदायिनी माना जाता है। उसे एक मां के समान पवित्र माना जाता है तथा उसकी पूजा की जाती है। मेघ भी गंगा से ही पानी लेकर बरसते हैं। नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में अनूठा महत्व है।

Similar questions