Hindi, asked by nehutaasdser, 1 year ago

i want a paragraph on rainy season in hindi 150 words

Answers

Answered by inspiration
4
वर्षा ऋतु को ऋतुओं की रानी भी कहा जाता है। ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते-होते वर्षा ऋतु अपनी बौछारों के साथ प्रवेश करती है। ग्रीष्म ऋतु के बाद इस ऋतु का महत्व अधिक देखने को मिलता है क्योंकि गरमी से बेहाल लोग इस ऋतु में आराम पाते हैं। सारा वातावरण ठंडक से भर जाता है। बादल आकाश में छा जाते हैं और घनघोर वर्षा होने लगती है। वन तथा उपवन वर्षा से नव-जीवन पाते हैं। बागों में मोर तथा कोयल मचल उठते हैं। कवि तक इस ऋतु में डूब जाते हैं और रस से भरी कविताओं का जन्म होता है।वर्षा कि बौछार तपती धरती को शीतलता प्रदान करती है। जहाँ एक ओर लोगों के लिए यह मस्ती से भरी होती हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए बुआई का अवसर लाती है। चावलों की खेती के लिए तो यह उपयुक्त मानी जाती है। 
Answered by Anonymous
0

Please find the attached photograph for your answer.

Attachments:
Similar questions