English, asked by snaranavasim, 1 year ago

I want anchoring script for independence day in Hindi

Answers

Answered by Chirpy
2

प्यारा भारत देश हमारा, सबसे प्यारा सबसे न्यारा।

सबसे सुंदर देश हमारा, है सबकी आँखों का तारा।

हमें गर्व है कि हम भारत के वासी, जिसका सब देशों के निवासी आदर करते हैं। हमारा भारत सबसे महान है, उसे दुनिया में एक उच्च स्थान प्राप्त है।

आदरणीय प्रधानाध्यापक जी, आदरणीय अध्यापक और विद्यार्थियों आप सबका स्वतंत्रता के उत्सव में हार्दिक स्वागत है। प्रिय दोस्तों आओ आज हम अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई और देश के लिए शहीद होने वालों को याद करें। उन लोगों ने हमारे देश के लिए कितना त्याग करा। अपने मन में अपने देश भक्तों के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागृत करें। हम भी अपने देश के लिए कुछ करने का निश्चय करें।

मुझे इस अवसर पर एक गीत याद आ रहा है - 'मेरा भारत वो भारत है जिसके पीछे संसार चला, चलता ही रहा और आगे बढ़ा, भगवान करे ये और बढ़े बढ़ता ही रहे और फूले फले'।





Similar questions