Hindi, asked by manaswini2367, 7 months ago

I want summary of 2nd chapter (hindi) class 8 ncert { lakh ki chudiya}

Answers

Answered by bhatiamona
3

लाख की चूड़ियाँ पाठ का सारांश :

लाख की चूड़ियाँ पाठ लेखक कामतानाथ जी द्वारा लिखी गई है | पाठ में बढ़ते हुए शहरीकरण और औद्योगिक विकास से गाँव के उद्योग के ख़त्म होने के दुःख के बारे में वर्णन किया है |लधु उद्योगों पर पड़ते हुए बुरे प्रभाव को बताया है |

पाठ एक बदलू नाम के व्यक्ति और उसके द्वारा बनाई गई लाख की चूड़ियाँ के व्यवसाय पर आधारित है | बदलू बहुत सुन्दर चूड़ियाँ बनाता था | गाँव के सभी लोग उसे बहुत पसंद करते थे | मशीनी कारीगरी के कारण , एक दिन उसका व्यव्साय ठप हो गया | पुराने कारीगर जो अपने हाथ से चीजे बनाते थे , उनका धंधा बंद हो गया |  काम न चलने के कारण जीवन चलाना मुश्किल हो गया | मशिनी कारीगरी ने सभी को नुकसान पहुंचाया | हाथ से बनाई गई चीजों की कोई बराबरी नहीं कर सकता था |

लेखक ने बदलू के स्वभाव, उसके सीधेपन और विनम्रता को दर्शाया है , मशीनी युग आने से उसे बहुत हानि हुई , बदलू का व्यक्तित्व काँच की चूड़ियों की तरह नाजुक नहीं था जो सरलता से टूट जाए। बदलू बहुत हिम्मत वाला व्यक्ति था |

Similar questions