Hindi, asked by sarikahabib2, 9 months ago

(ii) निम्नलिखित कृदंत शब्दों के मूल शब्द लिखिए :
(1) खिंचाव - - - - - - - - - - (2) लिखावट - -​

Answers

Answered by bharattiwariepatrika
41

कृदंत शब्द खिंचाव का मूल शब्द खींच होगा, जबकि लिखावट का मूल शब्द लिख होगा।

Explanation:

कृदन्त प्रत्यय- वे प्रत्यय जो क्रिया पद के मूल रूप के अन्त में लगकर नये शब्द का निर्माण करते हैं कृदन्त (कृत) प्रत्यय कहलाते हैं।

कृदन्त प्रत्यय 5 प्रकार के होते हैं:- कर्तावाचक, कर्मवाचक, करणवाचक, भाववाचक, क्रियाबोधक।

1. कर्तावाचक- वे प्रत्यय जो कर्तावाचक शब्द बनाते हैं, कर्तावाचक प्रत्यय कहलाते हैं।

उदाहरण: अक = लेखक, गायक, घातक, वाचक

अक्कड़ = पियक्कड़, भुलक्कड़, घुमक्कड़

हार = होनहार, राखनहार, पालनहार, तारणहार

कार= नाटककार, पत्रकार, कलाकार, चित्रकार

2. कर्मवाचक- वे प्रत्यय जो कर्म के अर्थ को प्रकट करते हैं, कर्मवाचक प्रत्यय कहलाते हैं।

उदाहरण: औना = खिलौना, घिनौना, बिछौना

ति = शक्ति, भक्ति, रिक्ति, मुक्ति

आई = कमाई, चढ़ाई, लड़ाई, पढ़ाई

3. करणवाचक- वे प्रत्यय जो क्रिया के करण (साधन) को बताते हैं, करणवाचक प्रत्यय कहलाते हैं।

उदाहरण:आ = झूला, ठेला, मेला, रैला

न = बेलन, बन्धन, खुरचन, ताड़न

नी = कतरनी, छलनी, धौंकनी, सूँघनी

4. भाववाचक- वे प्रत्यय जो क्रिया से भाववाचक संज्ञा का निर्माण करते हैं, भाववाचक प्रत्यय कहलाते हैं।

उदाहरण: आई = लड़ाई, कटाई, चढ़ाई, सिलाई

आन = मिलान, चढान, उठान, उड़ान

आवट = सजावट, लिखावट, मिलावट

अन = चलन, मनन, मिलन, फिसलन

5. क्रियाबोधक- वे प्रत्यय जो क्रिया का बोध कराते हैं, क्रियाबोधक प्रत्यय कहलाते हैं।

उदाहरण: हुआ = चलता हुआ, पढ़ता हुआ, सुनता हुआ

आहट = घबराहट, चिल्लाहट, हड़बड़ाहट

ता = बहता, मरता, गाता, पढ़ता

Similar questions