Hindi, asked by revatibhasme58697, 1 month ago


II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
1. तिम्मक्का दंपति किस प्रकार के धर्म-कार्य में लग गये ?
2. तिम्मक्का ने बरगद के डालों को कैसे पाला-पोसा ?
11.33. तिम्मक्का के जीवन में कैसी मुसीबत आ गई?
4. तिम्मक्का ने क्या संकल्प किया है ?

Answers

Answered by prapti200447
0

1. तिम्मक्का और चिक्कय्या दोनों ने निश्चय किया की अपने आप को किसी धर्म-कार्य में लगा ले। उनके गाँव के पास ही श्रीरंगस्वामी का मंदिर था। वहाँ हर साल मेला लगता था। वहाँ आनेवाले जानवरों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया। रास्ते के दोनों ओर पेड़ लगाये।

2. तिम्मक्का ने हुलिकल और कुदूर के बीच के रास्ते के दोनों ओर बरगद के डाल लगाये। बरगद के पेड़ों को पानी सींचकर तथा उन पेड़-पौधों को भेड़-बकरियों से रक्षा करते हुए उनका पालन-पोषण किया।

3. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घडियाँ शुरू हुई। तिम्मक्का के पति की तबीऐत खराब हुई। बुरी हालत में चिक्कय्या चल बसे। तिम्मक्का अब अकेली पड़ गयी।

4. पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं। अपने पति की याद में उन्होंने हुलिकल ग्राम में गरीबों की निःशुल्क चिकित्सा के लिए एक अस्पताल के निर्माण कराने का संकल्प किया है। जो भी धनराशि पुरस्कार के रूप में तिम्मक्का को मिली है, उसे वह सामाजिक कार्य तथा दीन-दलितों की सेवा के लिए अर्पित कर रही हैं।

I hope it help you...

Similar questions