History, asked by nagmashaikh55288, 1 month ago

इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री को

उत्तराधिकारी क्यों बनाया​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री को  उत्तराधिकारी क्यों बनाया​ ?

✎... इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री रजिया को अपना उत्तराधिकारी इसलिए बनाया, क्योंकि उस समय उसके जितने भी पुत्र थे, सब अयोग्य थे।  इल्तुतमिश उन्हें अपना उत्तराधिकारी के योग्य नहीं समझता था। इल्तुतमिश का सबसे बड़ा पुत्र नसीरुद्दीन महमूद थोड़ा योग्य पुत्र था और उसने पहले उसे ही अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन 1229 ईस्वी में नसीरुद्दीन महमूद की असामयिक मृत्यु हो गई और ऐसी स्थिति में इल्तुतमिश के सामने अपना उत्तराधिकारी चुनने की नौबत आ गई। उस समय उसने देखा कि उसके बाकी पुत्र योग और भोग विलास में लिप्त रहने वाले थे।

एक बार इल्तुतमिश अपने किसी अभियान पर ग्वालियर गया तो वह दिल्ली का शासन अपनी पुत्री रजिया के अधिकार में छोड़ गया। रजिया ने कुशलतापूर्वक शासन का संचालन किया। वापस लौटने पर इल्तुतमिश रजिया की कुशलता देखकर उससे प्रभावित हो गया उसने तुरंत रजिया को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा कर दी।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by barani79530
0

Explanation:

please mark as best answer and thank me

Attachments:
Similar questions