India Languages, asked by rajpriya8923, 10 months ago

Importance of yoga eassy in punjabi in 250 words in punjabi

Answers

Answered by bably66
3

नियमित योग करने वाले व्यक्तियों के लिए योग एक बहुत ही अच्छा अभ्यास है। यह स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। हमें अपने बच्चों को योग के लाभों को बताने के साथ ही उन्हें योग का नियमित अभ्यास भी कराना चाहिए। योग पर निबंध एक सामान्य विषय है, जो विद्यार्थियों को निबंध लेखन प्रतियोगिता के दौरान निबंध लिखने के लिए दिया जा सकता है। इसके साथ ही कई बार परीक्षाओं तथा विद्यालयों में भी योग पर निबंध लिखने का कार्य दिया जाता है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए हमनें इन निबंधों को तैयार किया है।

योग पर बड़े तथा छोटे निबंध

योग पर दिये गये इन निबंधों का आप अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं। हमारे द्वारा योग के विषय पर तैयार किये गये यह निबंध काफी सरल तथा ज्ञानवर्धक है। इन निबंधों के माध्यम से हमने योग क्या है? योग कैसे करें? योग क्यों आवश्यक है? योग का उद्देश्य क्या है? योग का महत्व क्या है? योग की परिभाषा क्या है? आदि जैसे विषयों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है।

21 जून 2015 को पूरे विश्व भर में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। योग एक प्राचीन कला है जिसकी उत्पत्ति भारत में लगभग 6000 साल पहले हुई थी। पहले समय में, लोग अपने दैनिक जीवन में योग और ध्यान, पूरे जीवन भर स्वस्थ और ताकतवर बने रहने के लिए किया करते थे। फिर भी, इस भीड़ वाले व्यस्त वातावरण में योग करना दिन प्रति दिन कम होता जा रहा है। योग बहुत ही सुरक्षित क्रिया है और किसी के भी द्वारा किसी भी समय की जा सकती है, यहाँ तक कि इससे बच्चे भी लाभ ले सकते हैं।

योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। पहले समय में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया के साथ किया जाता था। योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है। योग व्यवस्थित, वैज्ञानिक और परिणाम दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

Similar questions