Hindi, asked by ronaksahu234, 1 year ago

in hindi anopcharic patra apne pitaji ko apne padhai ke bare me bataye

Answers

Answered by riya07062006
1
नमस्कार मित्र!

आर.के.पुरम.

नई दिल्ली।

दिनांक: ..................

 

आदरणीय पिताजी,

सादर प्रणाम!

बहुत दिनों से आपका पत्र नहीं आया। अत: मैं स्वयं ही पत्र लिख रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आप वहाँ कुशलतापूर्वक होगें। पिताजी आगे का हाल-समाचार यह है कि सातवीं की परीक्षा अगले महीने से आरंभ होने वाली है। मैं परीक्षा की तैयारियों में ही लगा हुआ हूँ। इस वर्ष भी मैं प्रथम स्थान प्राप्त करूँ, मेरा यही प्रयास है।

 

मेरे विद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा है। यहाँ आकर पता ही नहीं चला कैसे एक वर्ष व्यतित हो गया है। विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाएँ अच्छे और विद्वान है। इनके द्वारा विद्यार्थियों की सभी समस्याओं को सरलतापूर्वक हल किया जाता है। हमारे विद्यालय में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी स्वयं इस बात का ध्यान रखते हैं। अध्ययन करने के लिए पुस्तकालय और एक बड़ा उद्यान है, जिसमें शांति से अध्ययन किया जा सकता है। खेलने के लिए भी अच्छे प्रशिक्षक हैं। जिनकी देखरेख में विभिन्न तरह के खेल खेले जाते हैं। छात्रावास का वातावरण बहुत ही शांत और अच्छा है। वहाँ आकर इतने सारे मित्र बन गए हैं कि अब अकेलापन नहीं लगता है।

 

अब पत्र समाप्त करता हूँ। मेरी चिंता मत करिएगा। पत्र अवश्य लिखते रहिएगा। आपके पत्र की प्रतीक्षा रहेगी।

आपका पुत्र,

नीरज

Similar questions