Hindi, asked by shalinisood11, 8 months ago

in the chapter Himalaya ki betiyan what is the lekhak trying to say पाठ हिमालय की बेटियों में कवि क्या संदेश देना चाहता है क्लास सेवंथ हिंदी बुक चैप्टर 3 हिमालय की बेटियां​

Answers

Answered by bhatiamona
8

पाठ हिमालय की बेटियों में कवि क्या संदेश देना चाहता है क्लास सेवंथ हिंदी बुक चैप्टर 3 हिमालय की बेटियां​

‘हिमालय की बेटियां’ पाठ के माध्यम से कवि ने नदियों का महत्व समझाने की कोशिश की है और नदियों का महत्व समझ कर उनका सम्मान करने का संदेश देने का प्रयत्न किया है। कवि के अनुसार नदियां हिमालय की बेटियां हैं। अधिकतर नदियां हिमालय से ही निकलती हैं। नदिया युगों-युगों से मानव जीवन के लिए कल्याणकारी रही है क्योंकि यह मानव-जीवन का भरण पोषण करती है। इनके जल से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और जनमानस को पीने के लिए पानी मिलता है, खेती के लिए पानी मिलता है। भारतीय संस्कृति में नदियों को माता के समान पूजनीय एवं पवित्र माना जाता है। हमारी भारतीय संस्कृति में हर नदी की पूजा की जाती है चाहे वो गंगा हो, यमुना हो या अन्य कोई नदी।

परंतु आज के युग में मानव ने नदियों को दूषित कर दिया है। अब हिमालय से निकलने वाली सारी नदियां दूषित हो गई हैं और मानव द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के कारण नदी अपने मूल स्वरूप को खोकर एक गंदे नालों में तब्दील हो गई हैं। कवि लोगों को सावधान करता हुआ कहता है कि हमें अपनी नदियों का सम्मान करना सीखना होगा और उन्हें नष्ट होने से बचाना होगा, नहीं तो माता के समान पोषण करने वाले नदियों के बिना हमारा जीवन भी संकट में पड़ जाएगा।

इस कविता के माध्यम से कवि नागार्जुन ने हिमालय की बेटी रूपी नदियों की महिमा का बखान किया है और उनका सम्मान करने का संदेश देने की कोशिश की है।

Answered by tapobrata909
3

Answer:

THE LEKHAK IS TRYING TO TELL THAT WE SHOULD NOT WASTW NATURAL RESOURCES CUZ THEY ARE PRECIOUS IN FUTURE.

Similar questions