Social Sciences, asked by shailesh1056, 11 months ago

इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?
क. लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।
ख. लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती हैं।
ग. लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती हैं।
घ. लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं।

Answers

Answered by sakshi7612
20

Hey mate

4)Loktantrik desh doosro ki tulna me jyada samradh hote hai.

is the correct a answer.....

Answered by nikitasingh79
30

उत्तर :

 दिए गए तर्को में से तर्क (घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं अच्छा तर्क नहीं है।

लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं। लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा तर्क नहीं है और क्योंकि समृद्धि की अपेक्षा समानता एवं स्वतंत्रता का होना अधिक आवश्यक है । शासन की शक्ति वास्तव में जनता के पास होने चाहिए।  

उदाहरण : भारत जैसे कुछ लोकतांत्रिक देश अभी आर्थिक रूप से विकसित हो रहे हैं जबकि संयुक्त अरब अमीरात जैसे राजतंत्र वाले देश आर्थिक रूप से समृद्ध हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने 'लोकतांत्रिक', 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का नहीं लिखें।  

क. देश क : जो लोग देश के आधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।  

ख. देश ख : एक ही पार्टी बीते बीस वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।  

ग. देश ग : पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुंह देखना पड़ा।  

घ. देश घ : यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।  

https://brainly.in/question/9702928

यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ दी गई हैं, इन सूचनाओं के आधार पर इन देशों का वर्गीकरण आप किस तरह करेंगे। इनके आगे ‘लोकतांत्रिक', 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का नहीं' लिखें।  

क. देश च : संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती।  

ख. देश छ : संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती।  

ग. देश ज : देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश से संधि नहीं कर सकते।  

घ. देश झ : देश के सारे आर्थिक फैसले केंद्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते।

https://brainly.in/question/9702931

Similar questions