Hindi, asked by omspawar, 10 months ago

indian navy hindi essay​

Answers

Answered by mugdha10
2

भारत को सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखते हुए सेना को तीन भागों में बांटा गया है – जिसमें से एक है नौसेना। नौसेना भारत देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है सुरक्षा के लिए भी और आयात- निर्यात में भी।

सन् 1971 में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एक युद्ध शुरू किया था। इस अभियान में पाकिस्तान के नौ सेना के मुख्यालय पर ही सबसे पहले आक्रमण किया गया था जो कराची में स्थित था।

हिंदुस्तान की इस लड़ाई में तीन विद्युत क्लास मिसाइल बोट, दो एंटी सबमरीन और एक टैंकर शामिल किया गया था। भारत के सैनिकों ने कराची में रात को आक्रमण करने की योजना बनाई थी जिससे पाकिस्तान को हराया जा सके क्योंकि पाकिस्तान के पास ऐसा कोई मिसाइल और अभिमान नहीं था जिससे रात में लड़ाई किया जा सके इसीलिए इस युद्ध में भारत का कोई भी सैनिक शहीद नहीं हुआ था परंतु पाकिस्तान के 500 सैनिक मारे गए थे और 700 से भी अधिक सैनिक घायल हुए थे।

इस युद्ध में भारत का कोई नुकसान नहीं हुआ था इसलिए यह अभियान द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नौसैनिक इतिहास में सबसे सफल युद्ध माना जाता है जिसमें भारत देश को ही जीत हुई थी। इसी जीत की कामयाबी पर हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

☆☆__Hope it helps you__☆☆

♡♡__Mark me brainliest__♡♡

◇◇__F●||●₩ m€__◇◇

Similar questions