Hindi, asked by Tseringrongradu, 10 months ago

Information on the prakriti aur hum in hindi

Answers

Answered by harshit944
2





India Water Portal हिंदीआलेख

प्रकृति और हम

Monday, 30 Jul, 4.24 am


महात्मा गाँधी ने भी पर्यावरण की रक्षा करने को सबसे बड़ा धर्म बताया था। इसलिये वह प्राकृतिक और पारम्परिक तौर-तरीकों में ज्यादा यकीन करते थे। वह प्रकृति के साथ चलने के हिमायती थे। बापू के आश्रमों और स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान उनके सामाजिक सुधार आन्दोलनों में इसकी झलक साफ दिखाई देती है। अगर हम भारत की बात करें तो भारत ने जलवायु परिवर्तन की वजह से पिछले 15 वर्षों में सबसे गर्म वर्ष देखे हैं।

जलवायु परिवर्तन व जल संकट 21वीं सदी की बड़ी चुनौती है। इस सदी में जब दुनिया अपनी धरती की सेहत के लिये एक बड़े समझौते की ओर बढ़ रही थी, ऐसे में जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से अमेरिका का पीछे हटना काफी निराशाजनक रहा है। इससे उम्मीद टूटी है। क्योंकि जब अमेरिका जैसे बड़े और अगुआ देश ऐसे समझौतों की अवहेलना करेंगे तो फिर बाकी देशों से क्या उम्मीद की जा सकती है। पहले के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जहाँ इस समझौते का समर्थन किया था, वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से अपने देश को अलग करना सबसे निराशाजनक रहा है। 

डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि इस समझौते से अमेरिका को नुकसान पहुँचेगा और लोगों की नौकरियों पर इसका असर होगा। ट्रम्प का यह झूठ पूरी दुनिया के सामने है। चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाद भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन करने वाला देश है।

वहीं, ट्रम्प के समझौते से अलग होने के फैसले के वक्त फ्रांस के दौरे पर गये भारत के प्रधानमंत्री ने 2015 के 'पेरिस समझौते' का पुरजोर समर्थन किया था। उन्होंने ट्रम्प को एक तरह से करारा जवाब देते हुए कहा था कि 5000 साल से भारत पर्यावरण संरक्षण करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा भारत में पशुओं, वृक्षों और नदियों को सहेजने की लम्बी परम्परा रही है। 

Similar questions