Math, asked by vvirendradhurve015, 15 days ago

IS 12Cm.
1.21 एक बेलनाकार बर्तन के आधार की परिधि 132 सेमी. और उसकी ऊंचाई 25 सेमी. है।
इस बर्तन में कितने लीटर पानी आ सकता है?​

Answers

Answered by TheBrainliestUser
129

Answer:

  • इस बेलनाकार बर्तन में 34.65 लीटर पानी आ सकता है।

Step-by-step explanation:

दिया हुआ है:

  • एक बेलनाकार बर्तन के आधार की परिधि 132 सेमी. है।
  • उसकी ऊंचाई 25 सेमी. है।

हमें ज्ञात करना है:

  • इस बर्तन में कितने लीटर पानी आ सकता है?

मूल सिद्घांत:

  • सबसे पहले हम इस बेलनाकार बर्तन के आधार की त्रिज्या का पता करेंगे, उसके बाद हम बेलन के आयतन के सूत्र का प्रयोग करके इस बेलनाकार बर्तन के आयतन का पता करेंगे।

इस प्रश्न में उपयोग होने वाला सूत्र:

  • वृत का परिधि = 2π × त्रिज्या
  • बेलन का आयतन = π × (त्रिज्या)² × ऊंचाई

हम पहले बेलनाकार बर्तन के आधार की त्रिज्या का पता करेंगे:

⟶ 2π × त्रिज्या = 132

⟶ त्रिज्या = (132 × 7)/(2 × 22)

⟶ त्रिज्या = 21

∴ बेलनाकार बर्तन के आधार की त्रिज्या = 21 सेमी.

अब हम बेलनाकार बर्तन के आयतन का पता करेंगे:

⟶ आयतन = π × (त्रिज्या)² × ऊंचाई

⟶ आयतन = π × (21)² × 25

⟶ आयतन = (22 × 441 × 25)/7

⟶ आयतन = 34650

∴ बेलनाकार बर्तन के आयतन = 34650 सेमी³.

हम जानते है:

  • 1 सेमी³ = 0.001 लीटर
  • 34650 सेमी³ = (0.001 × 34650) लीटर
  • 34650 सेमी³ = 34.65 लीटर

∴ इस बर्तन में 34.65 लीटर पानी आ सकता है।


MystícPhoeníx: Perfect !
Answered by Anonymous
83

Answer:

दिया हुआ :-

एक बेलनाकार बर्तन के आधार की परिधि 132 सेमी. और उसकी ऊंचाई 25 सेमी. है।

ढूँढ़ने के लिए :-

इस बर्तन में कितने लीटर पानी आ सकता है।

समाधान :-

सबसे पहले हमें बेलन की त्रिज्या खोजने की आवश्यकता है

परिधि = 2πr

132 = 2 × 22/7 × r

132 = 44/7 × r

132 × 7/44 = r

3 × 7 = r

21 = r

बेलन की त्रिज्या 21 सेमी है।

बेलन की आयतन = πr²h

आयतन = 22/7 × (21)² × 25

आयतन = 22/7 × 21 × 21 × 25

आयतन = 22 × 3 × 21 × 25

आयतन = 34560 सेंटीमीटर²

लीटर में = 34.56

 \\

Similar questions