Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।
Class 6 NCERT Hindi Chapter ‘पार नज़र के’

Answers

Answered by nikitasingh79
127
छोटू के पापा छोटू को बताते हैं कि पहले उनके मंगल ग्रह पर आम जन-जीवन था। उन्हें जमीन पर रहने के लिए किसी यंत्र या विशेष प्रकार की पोशाक की जरूरत नहीं थी। अचानक वातावरण में परिवर्तन होने से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने का मुख्य कारण सूरज में आया परिवर्तन था। सूरज की गर्मी तथा रोशनी से सभी जीवों का पालन पोषण होता था। जब सूरज में परिवर्तन आया तो प्रकृति का स्वरुप बदल गया। इससे पशु-पक्षी पेड़-पौधे और अन्य सभी जीव मरने लगे। केवल मनुष्य ने ही इस बदले हुए वातावरण का सामना किया। अपने तकनीकी ज्ञान के आधार पर उन्होंने जमीन के नीचे घर बनाए और यंत्रों की सहायता से सूर्य की रोशनी और शक्ति को प्राप्त किया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।
Answered by vedikakvhrt783
10

Explanation:

सूरज में बहुत भारी परिवर्तन आया। सूरज में परिवर्तन होने की वजह से वहाँ का प्राकृतिक, संतुलन बिगड़ गया। प्रकृति के बदले हुए रूप का सामना करने में यहाँ के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे व अन्य जीव असमर्थ साबित हुए। इसलिए मंगल ग्रह का जीवन नष्ट हो गया।

Similar questions