History, asked by Jatinkumar8148, 10 months ago

इस्लाम की स्थापना कब हुई थी? इसकी शिक्षाओं का वर्णन कीजिए

Answers

Answered by christine67
5

Explanation:

अन्तिम नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। लगभग 613 इस्वी के आसपास मुहम्मद साहब ने लोगों को अपने ज्ञान का उपदेशा देना आरंभ किया था। इसी घटना का इस्लाम का आरंभ जाता है। हालाँकि इस समय तक इसको एक नए धर्म के रूप में नहीं देखा गया था। परवर्ती वर्षों में मुहम्म्द स्० के अनुयायियों को मक्का के लोगों द्वारा विरोध तथा मुहम्म्द के मदीना प्रस्थान (जिसे हिजरत नाम से जाना जाता है) से ही इस्लाम को एक धार्मिक सम्प्रदाय माना गया।

अगले कुछ वर्षों में कई प्रबुद्ध लोग मुहम्मद स्० (पैगम्बर नाम से भी ज्ञात) के अनुयायी बने। उनके अनुयायियों के प्रभाव में आकर भी कई लोग मुसलमान बने। इसके बाद मुहम्मद साहब ने मक्का वापसी की और बिना युद्ध किए मक्काह फ़तह किया और मक्का के सारे विरोधियों को माफ़ कर दिया गया। इस माफ़ी की घटना के बाद मक्का के सभी लोग इस्लाम में परिवर्तित हुए। पर पयम्बर (या पैगम्बर मुहम्मद) को कई विरोधों और नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा पर उन्होंने हर नकारात्मकता से सकारात्मकता को निचोड़ लिया जिसके कारण उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल की।

उनकी वफात के बाद अरबों का साम्राज्य और जज़्बा बढ़ता ही गया। अरबों ने पहले मिस्र और उत्तरी अफ्रीका पर विजय हासिल की और फिर बैजेन्टाइन तथा फारसी साम्राज्यों को हराया। यूरोप में तो उन्हें विशेष सफलता नहीं मिली पर फारस में कुछ संघर्ष करने के बाद उन्हें जीत मिलने लगी। इसके बाद पूरब की दिशा में उनका साम्राज्य फेलता गया। सन् 1200 तक वे भारत तक पहुँच गए।

Answered by Priatouri
2

सातवीं सदी में इस्लाम कि स्थापना हुई।

Explanation:

  • इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बड़ा धर्म है।
  • इस धर्म की स्थापना सातवीं सदी में पैगम्बर मुहम्मद ने की।
  • इस्लाम की शिक्षाएँ इस प्रकार थी:
  • इस्लाम सिखाता है कि ईश्वर दयालु, सर्व-शक्तिशाली और अद्वितीय है।  
  • ईश्वर ने मानव जाति को भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से निर्देशित किया है, शास्त्रों और प्राकृतिक संकेतों का पता लगाया है।  
  • इस्लाम के प्राथमिक धर्मग्रंथ कुरान हैं, जिन्हें ईश्वर का शब्द वचन माना जाता है, और मुहम्मद के उपदेश और नियमात्मक उदाहरण (जिसे सुन्नत कहा जाता है, हदीस कहा जाता है)।

और अधिक जानें:

What are the teachings of Islam?

https://brainly.in/question/6582784

Similar questions