Hindi, asked by saroj8237, 9 months ago

इस पाठ में आए अलिफ लैला अलादीन अबुल हसन और बगदाद के खलीफा के बारे में सूचना एकत्रित कर कक्षा में चर्चा कीजिए​

Answers

Answered by shishir303
14

इस पाठ में आए अलिफ लैला, अलादीन, अबुल हसन और बगदाद के खलीफा के बारे में सूचनाएं इस प्रकार हैं। विद्यार्थी इन सूचनाओं के आधार पर अपनी कक्षा में चर्चा करें....

अलिफ लैला: अलिफ लैला अरबी साहित्य का एक प्रसिद्ध कहानी संग्रह है। इस कहानी संग्रह में अरबी जीवन से जुड़ी हुई हजारों कहानियों का संकलन किया गया है। अलिफ शब्द का निर्माण अल्फ शब्द से हुआ है, जिसका अर्थ है एक हजार और लैला का अर्थ होता है रात। अर्थात एक हजार रातों की कहानियां।

अलादीन: यह भी एक एक प्रसिद्ध कहानी है। अलादीन और उसका जादुई चिराग नाम से यह कहानी पूरे विश्व में प्रसिद्ध रही है। यह कहानी अरेबियन नाइट्स कथा संग्रह से ली गई है। इस कहानी का मुख्य पात्र अलादीन नाम का युवक होता है, जिसे एक जादूगर एक जादुई चिराग हासिल करने के लिए अपने साथ ले जाता है। जादूगर उसे एक अंगूठी देकर गुफा में भेजता है. यहां पर अलादीन को जादुई चिराग मिल जाता है। जादुई चिराग हासिल करने के बाद अलादीन जादूगर से गुफा से बाहर निकालने के लिए बोलता है, लेकिन जादूगर गुस्से में आकर उसे वहीं छोड़ जाता है। अलाउद्दीन किसी तरह अंगूठी की सहायता से गुफा से बाहर निकलता है। घर आकर जब चिराग को घिसता है तो उसमें एक जिन निकलता है। जादुई चिराग के जिन की सहायता से अलादीन सुख ऐश्वर्य का जीवन जीने लगता है। जब उस जादूगर को इस बारे में पता चलता है तो वह धोखे से अलादीन से जादुई चिराग छीन लेता है और अलादीन की सारी धन-सम्पत्ति भी हथिया लेता है।

अलादीन को जादूगर ने जो अंगूठी दी थी, वह अलादीन के पास ही थी, इसलिए अलादीन अंगूठी की सहायता से जादूगर के पास पहुंच जाता है और उसे मार कर चिराग सहित अपना सब कुछ पुनः प्राप्त कर लेता है।

अबुल हसन: अबुल हसन कुतुब शाही वंश का एक शासक था जो गोलकुंडा का शासक था। गोलकुंडा आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। अबुल हसन कुतुब शाही वंश का आखिरी शासक था।

बगदाद के खलीफा: बगदाद के खलीफा बगदाद के शासक को शासक को कहते थे। ये एक पदवी थी। प्राचीन काल में बगदाद को जो भी शासक होता था, उसे खलीफा के नाम से जाना जाता था।

Answered by singh2004shravani
0

Answer:

अलिफ़लैला- यह एक प्रसिद्ध कहानी है। यह कथाओं का एक संग्रह है। यह अरबी साहित्य की रचना है। इसमें हज़ार कहानियों का संग्रह है। वैसे अलिफ शब्द 'अल्फ' शब्द से बना है। इसका अर्थ 'एक हज़ार' है तथा लैला का 'रात' अर्थ है।

अलहदीन- यह भी एक प्रसिद्ध कहानी है। यह आज 'अलादीन और चिराग' के नाम से जानी जाती है। यह 'द अरेबियन नाइट' से ली गई कहानी है। इसका पात्र अलहदीन है और उसे एक जादूगर अपने साथ चिराग हासिल करने के लिए ले जाता है। वह उसे गुफा में एक अंगूठी देकर भेजता है। वहाँ पर अलादीन चिराग हासिल कर लेता है मगर पहले जादूगर को बाहर निकालने के लिए कहता है। जादूगर क्रोध में आकार उसे वहीं छोड़ देता है। अंगूठी की सहायता से वह बाहर निकल आता है और घर जाकर चिराग को घिसने पर उसमें छिपे जिन्न का पता चलता है। उस जिन्न की सहायता से वह राजा के समान हो जाता है और राजकुमारी से निकाह कर लेता है। जादूगर को जब पता चलता है, तो वह उससे धोखे से चिराग ले लेता है। चिराग की सहायता से वह अलादीन का सबकुछ लेकर किसी ओर स्थान पर चला जाता है। अलादीन जादूगर की दी अँगूठी से पुनः जादूगर के महल में पहुँच जाता है और उसे मारकर अपना सबकुछ वापिस पा लेता है।

अबुल हसन- कुतुबशाही वंश जो कि गोलकुंडा के शासक थे। यह आंध्र प्रदेश में स्थित है। अबुल हसन इसी कुतुबशाही वंश का आखिरी सुल्तान था।

बगदाद के खलीफा- यह बगदाद के शासक की पदवी का नाम है।

Explanation:

Similar questions