इतिहास लेखन में अभिलेखों का क्या महत्व है
Answers
अभिलेख पत्थर अथवा धातु जैसी अपेक्षाकृत कठोर सतहों पर उत्कीर्ण किये गये पाठन सामाग्री को कहते है। प्राचीन काल से इसका उपयोग हो रहा है। शासको के द्वारा अपने आदेशो को इस तरह उत्कीर्ण करवाते थे, ताकि लोग उन्हे देख सके एवं पढ़ सके और पालन कर सके। आधुनिक युग मे भी इसका उपयोग हो रहा है।
प्राचीन धार्मिक और नैतिक जीवन में दान का बहुत ऊँचा स्थान था। प्रत्येक देश और धर्म में दान को संस्था का रूप प्राप्त था। स्थायी दान को अंकित करने के लिए पहले पत्थर और फिर ताम्रपत्र का प्रयोग होता था।
धार्मिक स्थापत्यों, विधियों और अन्य प्रकार की संपति का किसी देवता अथवा धार्मिक संस्थान को स्थायी रूप से समर्पण अंकित करने के लिए इस प्रकार के अभिलेख प्रस्तुत किए जाते थे।
इतिहास लिखने के लिए प्राचीन अभिलेख सबसे महत्वपूर्ण में से एक हैं। कई प्राचीन अभिलेख खो गए हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड हैं, जो विभिन्न पुस्तकालयों में संरक्षित हैं। वे बहुत मूल्यवान हैं क्योंकि यह रिकॉर्ड हमें उस समय की अर्थव्यवस्था, राजा का नाम, सामाजिक प्रणाली, उनके धार्मिक विश्वास और उनके व्यापार और व्यापार प्रणाली के बारे में जानने में मदद करता है।