Hindi, asked by amanrajbajra123, 1 month ago

जे0 कृष्णमूर्ति किस रूप में देखे जाते हैं ?
(A) महामनीषी
(B) तपस्वी
(C) दूसरे बुद्ध
(D) सुकरात​

Answers

Answered by deepasaini19851985
0

Answer:

कृष्ण मूर्ति दुसरे बुद्ध के रूप में देखे जाते हैं।

Answered by stalwartajk
0

Answer: जे0 कृष्णमूर्ति  महामनीषी के  रूप में देखे जाते हैं.

Explanation: जिड्डु कृष्णमूर्ति दार्शनिक एवं आध्यात्मिक विषयों के लेखक एवं प्रवचनकार थे। वे मानसिक क्रान्ति, मस्तिष्क की प्रकृति, ध्यान, मानवी सम्बन्ध, समाज में सकारात्मक परिवर्तन कैसे लायें आदि विषयों के विशेषज्ञ थे। वे सदा इस बात पर जोर देते थे कि प्रत्येक मानव को मानसिक क्रान्ति की जरूरत है और उनका मत था कि इस तरह की क्रान्ति किन्हीं वाह्य कारक से सम्भव नहीं है चाहे वह धार्मिक, राजनैतिक या सामाजिक कुछ भी हो।

कृष्णमूर्ति के दार्शर्निक विचार निम्न हैं-

1. दर्शन- उनका मानना है कि शिक्षण संस्थानों से हमें दर्शन के नाम पर जो कुछ पढाया या सिखाया जाता है वह मात्र विचारों एवं सिद्धांतो की व्याख्यायें होती हैं जिसमें सत्य के वास्तविक स्वरूप को देखने की क्षमता प्रायः समाप्त हो जाती है।

2. सत्य- सत्य एक पथहीन भूमि है। सत्य तक पहुचने के लिए कोई राजमार्ग नहीं है। सत्य तो स्वयं के भीतर छुपा है।

3. दुख और दुख भोग-मानसिक पीडा को दूर करने के लिए व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक स्थितियों को पूरी तरह से जानना होता है। भूत और भविष्य की स्मृति दुख का कारण होती है।

4. भय-कृष्णमूर्ति भय को मानव मन की गम्भीर बीमारी मानते हैं जो मानव जीवन को गहराई तक प्रभावित करती है।

5. मृत्यु-वे कहते हैं मृत्यु से इंसान भयभीत हैं कि हमें यह पता ही नहीं है कि जीने का अर्थ क्या है। मृत्यु दो प्रकार की होती है, शरीर की मृत्यु और मन की मृत्यु। शारिरिक मृत्यु एक अनिवार्य घटना है। मन की मृत्यु ही वास्तविक मृत्यु है।

To know more about मनोवैज्ञानिक :

https://brainly.in/question/15192559

#SPJ2

Similar questions