Hindi, asked by chishtyzeenatchishty, 11 months ago

'जंगल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले स्रोत हैं' इस विषय पर अपने शब्दों में लिखिए।

Answers

Answered by shishir303
39

‘जंगल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले स्रोत हैं।’

जगंल प्रकृति द्वारा मानव को ईश्वर द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है। प्रकृति और मनुष्य सदैव एक दूसरे पूरक रहे हैं। प्रकृति का एक रूप जंगल ही हैं। मनुष्य का जंगल से संबंध बहुत गहरा रहा है। मनुष्यो की पूरी सभ्यता के विकास में जंगलों का योगदान है। जैसे-जैसे मानव का विकास होता गया उसने जंगलों को काटना शुरु कर दिया।

जंगल प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में बेहद सहायक हैं। ये मानव जीवन का संरक्षण प्रदान करते हैं। वर्षा समय पर हो इस कार्य में जंगल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जंगल मिट्टी का कटाव रोकते हैं। हरियाली के प्रतीक हैं। बाढ़ को रोकते हैं। भूमि को बंजर होने से बचाते हैं।  

जंगल वायुमंडल में वायु की शुद्धता को बढ़ाते हैं। जंगल आॉक्सीजन की आपूर्ति करने वाले सबसे उत्कृष्ट स्रोत हैं। जंगल को काटकर हम अपनी प्राकृतिक विविधता को नष्ट करते जा रहे है।  जंगलों में वास्तविक जीवन निहित है और इन्हें नष्ट कर हम इस जीवन को नष्ट कर रहे हैं।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions