Hindi, asked by mehakmagotra678, 10 months ago

जंक फूड सवासथय के नुकसानदायक कैसे है अगर क्यों?​

Answers

Answered by nareshjani
1

Answer

because it is having maida and yeast so it is not good for health.


mehakmagotra678: plz write in Hindi Becauseits Hindi's home work
Answered by 0unknown0
6

Answer:

हिन्दीकीदुनिया.com

जंक फूड पर निबंध

आजकल जंक फूड का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। जिससे सभी बच्चों और किशोरों को अवश्य जानना चाहिए, क्योंकि वे आमतौर पर जंक फूड खाना पसंद करते हैं। कई सारी निबंध प्रतियोगिता में जंक फूड पर निबंध लिखने का कार्य दिया जाता है। जो बच्चों को जंक फूड के विषय में जागरूक करने के लिए दिया जाता है। हम यहाँ जंक फूड के विषय पर कुछ सरल निबंध उपलब्ध करा रहे हैं, जो परिक्षाओं तथा निबंध लेखन जैसे कार्यों में आप सबके लिए काफी सहायक सिद्ध होंगे।

जंक फूड पर बड़े तथा छोटे निबंध (Long and Short Essay on Junk Food in Hindi)

You can get below some essays on Junk Food in Hindi language for students in 100, 150, 250, 300, 350, 500 and 600 words.

जंक फूड के विषय पर इन दिये गये निबंधों का आप अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं। हमारे द्वारा तैयार किये गये यह निबंध काफी सरल तथा ज्ञानवर्धक है। इन निबंधों के माध्यम से हमने जंक फूड सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है? जंक फूड का क्या है? जंक फूड क्यों अस्वस्थ है? जंक फूड से कौन सी बीमारियां होता हैं?आदि जैसे प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास किया है।

जंक फूड पर निबंध 1 (100 शब्द)

स्वस्थ जीवन जीने के लिए हम में से सभी का अच्छा स्वास्थ्य का होना बहुत आवश्यक है; जिसके लिए हमें पूरे जीवनभर स्वास्थ्यवर्धक खानपान और स्वस्थ आदतों को अपनाने की आवश्यकता है। यद्यपि, बहुत से तरीकों से जंक फूड को खाने का रिवाज दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है और हमारे भविष्य को दुखद व बीमारी पूर्ण बना रहा है, जो विशेषरुप से हमारी भविष्य की पीढ़ियों को प्रभावित कर रहा है। माता-पिता को अपने बच्चों की खाने-पीने की आदतों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि बचपन में बच्चे सही और गलत को न ही जानते हैं और न ही उसका निर्णय कर पाते हैं। इसलिए वे अभिभावक ही होते हैं, जो बच्चों में सही और गलत आदतों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होते हैं। उन्हें बचपन से ही अपने बच्चों को खाने की आदतों के बारे में सिखाना चाहिए साथ ही स्वास्थ्य वर्धक भोजन और जंक फूड में अन्तर को स्पष्ट करना चाहिए।

जंक फूड

जंक फूड पर निबंध 2 (150 शब्द)

जंक फूड आमतौर पर विश्व भर में चिप्स, कैंडी,पेस्ट्री आदि जैसी खाने जायी वाली वस्तुओँ को कहा जाता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हम सभी के स्वास्थ्य का अच्छा होना काफी आवश्यक है। जिसके लिए हमें पूरे जीवन भर स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और स्वस्थ आदतों को अपनाने की आवश्यकता है। यद्यपि, बहुत से तरीकों से जंक फूड को खाने का रिवाज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और हमारे भविष्य को दुखद व बीमारी पूर्ण बनाता जा रहा है, जो विशेष रुप से हमारी भविष्य की पीढ़ियों को प्रभावित कर रहा है।

माता-पिता को अपने बच्चों की खाने-पीने की आदतों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि बचपन में बच्चे सही और गलत को न ही जानते हैं और न ही उसका निर्णय कर पाते हैं। इसलिए वे अभिभावक ही होते हैं, जो बच्चों में सही और गलत आदतों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होते हैं। अभिभावकों को बचपन से ही अपने बच्चों को खाने की आदतों के बारे में सिखाना चाहिए साथ ही स्वास्थ्य वर्धक भोजन और जंक फूड में अन्तर को स्पष्ट करना चाहिए।

Similar questions