Hindi, asked by kandalauday5214, 1 year ago

जाड़े की ऋतु या शीत ऋतु पर निबंध | Write an essay on Winter Season in Hindi

Answers

Answered by coolthakursaini36
16

                                        "शीत ऋतु"

पृथ्वी पर ऋतुओं का चकरण  पूर्व निर्धारित होता है। जिसमें क्रमशः 6 ऋतुओं का चक्रण होता है।

शीत ऋतु में बहुत ज्यादा ठंड होती है I पृथ्वी के बहुत से जीव शीत निद्रा में चले जाते हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण बहुत से पेड़ों के पत्ते झड़ जाते हैं। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ गिरती है, जो नदी नालों का पानी सालभर बनाए रखती है। शीत ऋतु वातावरण के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करती है। शीत ऋतु का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है।

शीत ऋतु में हम ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्रों का प्रयोग करते हैं। और आग का भी सहारा लेते हैं। सर्दी के इस मौसम में प्राय: ठंडी हवाएं चलती हैं। पूरा वातावरण कोहरे से ढक जाता है I शीत ऋतु मुख्य रूप से नवंबर से लेकर जनवरी तक होती है, जिसमें तापमान कुछ स्थानों पर तापमान शून्य तक जाता है I यातायात के साधन भी बाधित होते हैं। सर्दियों में कई हवाई जहाजों की यात्राएं रद्दद कर दी जाती हैं।

सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म वस्त्रों का प्रयोग करते हैं बिस्तर पर रजाई और कंबल ओढ़ते हैं। दफ्तरों में काम करने वाले अपने पास हीटर रखते हैं। वहीं घरों में हीटर व आग का प्रयोग किया जाता है। सर्दी में अधिकतर कार्य बंद होते हैं, जिस कारण लोग धूप सेकने का आनंद लेते हैं। शीत ऋतु में लोग गर्म खाना खाना पसंद करते हैं।

गांव के लोग सर्दी के मौसम से बचने के लिए उसकी तैयारी कई महीने पहले से ही करना प्रारंभ कर देते हैं। आग जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करना प्रारंभ कर देते हैं तथा पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर लेते हैं। जो उनके लिए सर्दियों में काम आता है। सर्दी के मौसम में सभी लोग एक जगह इकट्ठे होकर के आग जलाते हैं और आपस में बातें करते हैं। एक तरह से देखा जाए तो सर्दी का मौसम आपसी भाईचारे के मिलन का मौसम है।

सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम, गले का दर्द यह आम रोग हैं। सर्दी के मौसम में हमारे शरीर की त्वचा  प्राय: शुष्क हो जाती हैं, त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए हमें क्रीम या तेल का प्रयोग करना चाहिए। सर्दी के मौसम में हमारा खाना जल्दी ही पच जाता है I हमें उच्च प्रोटीन युक्त भोजन की आवश्यकता होती है। शीत ऋतु में हमें सूखे मेवे कहानी चाहिए।


Similar questions