Hindi, asked by shaktipandey8183, 5 months ago

ज) किस घटना से कवि के सामने बिखर गये ?​

Answers

Answered by shishir303
0

¿ किस घटना से कवि के सपने बिखर गये ?​

➲ कवि अपने बचपन में लोगों से छुपा कर पैसे जमीन में बोता था। उसने सोचा कि पैसे बोने से पैसे का पेड़ उग आएगा, लेकिन उस बंजर जमीन पर उसके द्वारा बोये पैसों से कोई भी पेड़ नहीं उगा और ना ही कोई उसे पैसा प्राप्त हुआ। इस घटना से कवि के सपने बिखर गए। वो बहुत दिनों तक  बंजर भूमि में पैसे बोने के बाद प्रतीक्षा करता रहा कि कब उसमें अंकुर फूटें, पौधा निकले, पौधा बड़ा हो और पैसे लगें। लेकिन कवि की प्रतीक्षा और इच्छा पूरी नहीं हुई। बाद में कवि को एहसास हुआ कि उसने भूमि में गलत बीज बोये थे। क्योंकि पैसे बोने से पैसे का पेड़ नहीं उगता। उसने स्वार्थ की भावना रूपी भूमि में पैसों को बोया था और उन्हें अपनी इच्छाओं तथा तृष्णा रूपी जल से सींचा था। कवि का कहने का आशय यह है कि स्वार्थ के बीच से इच्छाओं के पौधे नहीं उगते। अच्छे पौधे पाने के लिए उचित बीज भूमि में बोना होता है। उत्तम विचारों वाले बीज कर्म रूपी जमीन में बोने से ही सही फल प्राप्त होता है।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions