Biology, asked by maahira17, 8 months ago

जीन चिकित्सा क्या है? एडीनोसीन डिएमीनेज (ए डी ए) की कमी का उदाहरण देते हुए इसका सचित्र वर्णन करें।

Answers

Answered by nikitasingh79
2

जीन चिकित्सा :

जिन आनुवंशिक रोगों का इलाज किसी जीन को रोगी मनुष्य की कोशिकाओं और ऊतकों में प्रवेश करवा के किया जाता है , वह जीन चिकित्सा कहलाता है ।  इस विधि में भ्रूण अथवा शिशुओं में जीन जनित रोगों की पहचान व विधान की विधि अपनाई जाती है।  

उदाहरण : जीन चिकित्सा का प्रयोग सर्वप्रथम सन 1990 में एक 4 वर्षीय लड़की में एंजाइम एडीनोसीन डिएमीनेज (ए डी ए) की न्यूनता अभाव को दूर करने के लिए किया गया था । इसके उपचार हेतु सामान्य जीन के आर एन ए (RNA) की अनुप्रति को रिट्रोविषाणु (retrovirus) या अन्य किसी भी विषाणु वाहक में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

तत्पश्चात् रोगी की अस्थि मज्जा (bone marrow)  से कोशिकाओं को निकाल कर उसमें विषाणु का संक्रमण कराते हैं तथा कोशिका का संवर्धन करते हैं। इस स्थिति में विषाणु के RNA जीनोम पर बना डीएनए प्रतिलेख पोषद कोशिकाओं के गुणसूत्रीय  डीएनए पर प्रवेश कर जाता है इन कोशिकाओं को पुनः रोगी की अस्थि मज्जा में अंत:क्षेपित कर दिया जाता है।

इस प्रकार रोगजनक विषाणुओं के अनुवांशिक पदार्थों में परिवर्तन करके कैंसर , एड्स जैसे घातक रोगों के विषाणुओं को रोगजनक होने से रोककर,  इन्हीं को रोगों के उपचार में सक्षम बनाया जा सकता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14982908#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

आनुवंशिक रूपांतरित फसलों के उत्पादन के लाभ व हानि का तुलनात्मक विभेद किजिए।  

https://brainly.in/question/14983029#

क्राई प्रोटींस क्या है? उस जीव का नाम बताओ जो इसे पैदा करता है। मनुष्य इस प्रोटीन को अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग में लाता है।

https://brainly.in/question/14994486#

Attachments:
Answered by Anonymous
4

Explanation:

जीन चिकित्सा -

  • कोशिकाओं और ऊतकों में किसी जीन की प्रविष्टि कराकर किसी बीमारी की चिकित्सा करना जीन चिकित्सा है.
  • जैसे कि वंशानुगत बीमारी को ठीक करने के लिए उसका कारण बनने वाले किसी घातक उत्परिवर्ती एलील को किसी क्रियाशील जीन से प्रतिस्थापित करना.

Similar questions
Math, 8 months ago