जापान का कोबे-ओसाका क्षेत्र किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
Answers
Answer:
हान्शिन औद्योगिक प्रदेश/कोबे ओसाका प्रदेश- इसे किन्की औद्योगिक प्रदेश भी कहा जाता है। यह जापान का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदेश है। यहाँ जापान के कुल औद्योगिक उत्पादन का 33 प्रतिशत भाग तैयार किया जाता है। यह जापान का सबसे बड़ा सूती वस्त्र उत्पादन क्षेत्र है। 58 प्रतिशत सूती वस्त्र यहीं उत्पन्न होता है। योदो नदी पर बसा ओसाका उस प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक केन्द्र है जहाँ से जापान के कुल सूती वस्त्र उत्पादन का 37 प्रतिशत भाग तैयार किया जाता है। इसे जापान का मैनचेस्टर भी कहते है। इसके अलावा यहाँ उनी वस्त्र, रेशमी वस्त्र, लोहा इस्पात उद्योग भी विकसित है। कोबे इस प्रदेश का दूसरा बड़ा औद्योगिक केन्द्र है तथा सुन्दर बंदरगाह है। यह जापान का सबसे बड़ा लोहा इस्पात केन्द्र है। यहाँ जलयान निर्माण, दियासलाई, रबर की वस्तुएँ तथा सीमेण्ट उद्योग भी विकसित हैंं। क्योटो इस प्रदेश का तीसरा प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। यह ऊनी, रेशमी वस्त्र तथा कला-कौशल की वस्तुओं का उत्पादन केन्द्र है। जापान के कुल खिलौना व्यवसाय तथा कला कौशल की वस्तुओं के 30 प्रतिशत भाग का उत्पादन कोटो नगर मेें ही होता है। नारा, सकाई, वाकायामा आदि अन्य औद्योगिक है।
please mark me as brainlist.
जापान का कोबे-ओसाका क्षेत्र मुख़्तः लोह इस्पात इत्यादि औधोगिक क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है|
Explanation:
कोबे-ओसाका जापान का एक प्रसिद्ध औधोगिक क्षेत्र है इसे जापान का मेनचेस्टर भी कहा जाता है| कोबे औसका मे सबसे ज़्यादा लोहा इस्पात तैयार किया जाता है इसके साथ-साथ धातु, वस्त्र, मिट्टी का बर्तन, साबुन, ब्रश, साइकिल, सीमेंट और रबड़ आदि बनाया जाता है|कोबे और ओसाका जापान का अलग-अलग शहर है जो वहा के मुख्य आर्थिक केन्द्र है|