Hindi, asked by sanjanablackpink, 19 days ago

जिसके पास ज्ञान है उसी की बुद्धि श्रेष्ठ है क्यों​

Answers

Answered by saptaleprajwal
1

Answer:

पक्षियों की तरह मनुष्य आकाश में उड़ नहीं सकता, मछलियों की तरह जल में तैर नहीं सकता, हाथी के बराबर

बोझ नहीं उठा सकता और शेर की तरह शक्तिशाली नहीं हो सकता। बावजूद इसके इस धरा पर वह सबसे सर्वश्रेष्ठ है। इसकी वजह यही है कि सिर्फ मनुष्य के पास बुद्धि बल है और इसकी बदौलत वह असंभव को भी संभव बना सकता है।

मनुष्य की बुद्धि का ही कमाल है कि उसने नई-नई खोज करके मानव सभ्यता को श्रेष्ठतम ऊंचाइयों तक पहुंचा

दिया। मनुष्य ने ऐसी-ऐसी चीजें विकसित कर दीं, जो कभी असंभव-सी लगती थीं। वैसे बुद्धि के कारण ही मनुष्य- मनुष्य के बीच भी भेद है। यानी जो व्यक्ति अपने बुद्धि बल का जितना ज्यादा इस्तेमाल करता है, वह उतना अधिक प्राप्त करता है। मनुष्य अपनी बुद्धि की तीव्रता और सूक्ष्मता को अपने पुरुषार्थ से बढ़ा सकता है। मनुष्य की बुद्धि को न कोई चुरा सकता है और न ही कोई उसे छीन सकता है। बाकायदा बुद्धि ही मनुष्य के पास ऐसा धन है, जिसे बांटने पर यह बढ़ती जाती है। जो व्यक्ति अपने अर्जित किए गए ज्ञान को दूसरों के साथ नहीं बांटता है, उसकी बुद्धि सीमित होती जाती है।

Similar questions