Hindi, asked by pritishrirame90, 3 months ago

१६. जोड़ियाँ मिलाओ।
विभूतियों के नाम
नोबल पुरस्कार
१. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर क) चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान के लिए
२. सर चंद्रशेखर वेंकटरमन, ख) शांति पुरस्कार, गरीब और पीड़ितों के
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
कार्य के लिए
३. डॉ. हरगोबिंद खुराना
ग) अर्थशास्त्र के लिए
४. मदर टेरेसा
घ) रसायन विज्ञान के क्षेत्र में
५. अमर्त्य कुमार सेन च) शांति पुरस्कार, बालश्रम के विरुद्ध कार्य के
छ) भैतिक शास्त्र के लिए
७. कैलास सत्यार्थी ज) साहित्य क्षेत्र में, पुस्तक गीतांजलि के लिए
६. वेंकटरमन रामकृष्णन​

Answers

Answered by MahiAdabala
0

Answer:

सिर्फ अहिंसा की बदौलत भारत को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी को कभी शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला. हालांकि उन्हें पांच बार नामांकन मिला.

हालांकि दो बार गांधी जी के नाम का चयन किया गया लेकिन हर बार चयन समितियों ने अलग अलग कारण बताकर उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया. चयन समितियों ने गांधी जी को नोबेल न मिलने के कई कारण बताए जैसे कि वह अत्याधिक भारतीय राष्ट्रवादी थे. लेकिन कई ऐसे भारतीय हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

रबीन्द्रनाथ टैगोर- टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को हुआ था. वह एक कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे. टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है. रवींद्रनाथ ठाकुर साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे. उन्हें उनकी कविताओं की पुस्तक गीतांजलि के लिए 1913 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया. टैगोर ने अनेक प्रेमगीत भी लिखे हैं. गीतांजलि और साधना उनकी महत्वपूर्ण कृतियां हैं. 1901 में उन्होंने शांतिनिकेतन की स्थापना की, जो बाद में विश्वभारती विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ.

चंद्रशेखर वेंकटरमन- भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले वाले पहले भारतीय डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन थे. उन्हें 1930 में यह सम्मान मिला. रमन का जन्म तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के पास तिरुवाइक्कावल में हुआ था. उन्होंने चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज से पढ़ाई की. बाद में वह कोलकाता विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर बने. वेंकटरमन ने प्रकाश पर गहन अध्ययन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने एक आविष्कार किया जो विज्ञान जगत में 'रमन-किरण' के नाम से जाना जाता है. इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल पुरस्कार मिला.

Similar questions