Economy, asked by deepanshu2547, 10 months ago

जैविक कृषि का प्रयोग करने वाले किसानों को प्रारंभिक वर्षों में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
2

Answer:

जैविक कृषि का प्रयोग करने वाले किसानों को प्रारंभिक वर्षों में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुरुआती वर्षों में जैविक कृषि से होने वाली पैदावार आधुनिक कृषि से कम है। इसलिए, छोटे और सीमांत किसानों को बड़े स्तर पर उत्पादन मुश्किल होता है। जैविक खेती में बे - मौसमी फलों  का उत्पादन काफी सीमित है। जैविक उत्पादों के रसायनिक उत्पादों की तुलना में जल्दी खराब होने की संभावना रहती है।

 

जैविक क्रियाओं के निम्नलिखित समस्याएं हैं :  

  • ऐसे उत्पादन के लिए बाजार  की कमी है।
  • ऐसे उत्पादन के लिए आधारित संरचना कम है।
  • जैविक कृषि उत्पाद लंबे समय तक नहीं रखे जा सकते हैं।
  • ऐसे कृषि में उत्पादन कम होता है।
  • इसमें बेमौसमी फसलें नहीं उगाई जा सकती हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

जैविक कृषि के लाभ और सीमाएँ स्पष्ट करें।

https://brainly.in/question/12324980

जैविक कृषि क्या है? यह धारणीय विकास को किस प्रकार बढ़ावा देती हैं?

https://brainly.in/question/12324976

Similar questions