जीवों में जनन क्यों अनिवार्य है
Answers
Answered by
0
Answer:
जनन जीवो का एक अति महत्वपूर्ण लक्षण है। यह अति आवश्यक जैविक प्रक्रिया है जिसके द्वारा न सिर्फ जीवों की उत्तरजीविता में मदद मिलती है बल्कि इससे जीव- जाति की निरंतरता भी बनी रहती है। जनन जीवों के अमरत्व में भी सहायक होता है। प्राकृतिक मृत्यु, वयता व जीर्णता के कारण होने वाले जीव हास की आपूर्ति, जनन द्वारा ही होती है। जनन से जीवो की संख्या बढ़ती है। जनन एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा लाभदायक विभिन्नताएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थानांतरित होती है। अतः जनन जैव विकास में भी सहायक होता है। इन समस्त कारणों के आधार पर कहा जा सकता है कि जनन जीवो के लिए अनिवार्य है।
Similar questions