Geography, asked by neetumehra869, 6 months ago

जेव और अजेव संसाधन में अंतर स्पष्ट करें ​

Answers

Answered by bhatiamona
6

जैव और अजैव संसाधनों में अंतर इस प्रकार है...

जैव संसाधन : जैव संसाधनों से तात्पर्य उन संसाधनों से होता है, जो इस जैवमंडल में सजीव रूप में पाए जाते हैं, जैसे मनुष्य, वनस्पति, कीट, जीव-जंतु, पशु, मछली आदि। इस तरह के संसाधन जैव संसाधनों के अंतर्गत आते हैं, क्योंकि इनमे जीवन तत्व पाया जाता है।

अजैव संसाधन : अजैव संसाधन वे संसाधन होते हैं, जो निर्जीव पदार्थों के रूप में पृथ्वी पर पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए जल, वायु, मिट्टी, धातु, खनिज, पत्थर आदि अजैव संसाधन हैं। इन संसाधनों में कुछ संसाधन सीमित मात्रा में होते हैं, तो कुछ संसाधन नवीकरण संसाधनों के अंतर्गत आते हैं।

Similar questions