Hindi, asked by deepakpaswan2017, 10 months ago

जीवन में प्रतियोगिता का महत्व

Answers

Answered by rishabmodi99
5

मालवा रंगमंच समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष केशवराय के अनुसार 'हिन्दी कितनी पुरातन कितनी आध‍ुनिक' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पहला वर्ग विद्यार्थियों के लिए है इसमें ‍निबंध कम से कम 300 शब्दों में जबकि दूसरा वर्ग अन्य विद्ववानों के लिए है इसमें निबंध कम से कम 500 शब्दों में होना अनिवार्य है।

प्रविष्टियां 5 सितम्बर 2011 तक इस पते पर भेजी जा सकती है। मालवा रंगमंच समिति, कल्पवृक्ष, 4/1, सिविल हॉस्पिटल के पीछे, कुशलपुरा रोड, उज्जैन (म.प्र.)। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रभु जोशी, शरद पगारे और भीका शर्मा शामिल है।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 11 सितम्बर को हिन्दी अलंकरण समारोह के दौरान की जाएगी। इस अवसर पर एक राष्ट्रीय परिसंवाद भी रखा गया है जिसमें 22 भाषाओं के विद्ववान 'हिन्दी कब बनेगी सम्पूर्ण राजभाषा' और 'हिन्दी संयुक्त राष्ट्र संघ में कब प्रतिष्ठित होगी : इसके अवरोध और उपचार' विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Similar questions