Hindi, asked by rinkiyashu, 2 months ago

जीवन में पुस्तक का महत्व पर अनुच्छेद फॉर 6 क्लास​

Answers

Answered by ItZzMissKhushi
3

Answer:

स्तक का महत्त्व

ज्ञान प्राप्त करने का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं – पुस्तक। पुस्तक पढ़ने से मन को एकाग्र करने में सहायता मिलती है। पुस्तकों के माध्यम से हम तरह-तरह की बातें जान सकते हैं। अच्छी पुस्तकें हमारे लिए बहुत लाभदायक होती हैं। जिन्हें पढ़कर ही हमें अच्छी और नई-नई बातों की जानकारी मिलती है, हमारा ज्ञान बढ़ता है। एक युग था जब पुस्तकों का प्रकाशन सम्भव नहीं था। ज्ञान प्राप्ति का एकमात्र जरिया थी वाणी। उस युग में अधिक से अधिक भोजपत्र उपलब्ध थे, जिन पर रचनाएं लिपिबद्ध की जाती थीं। लेकिन आज संसार की प्राचीनतम पुस्तकें भी हमें उपलब्ध हैं। प्रत्येक भाषा में साहित्य उपलब्ध है। और मनुष्य अपनी क्षमता के अनुसार अध्ययन करके अपने ज्ञान को बढ़ा सकता है।

पुस्तकें हमारे मित्र हैं। मनुष्य अपना अकेलापन किताबों के साथ गुजार सकता है। पुस्तक ही हमारे एकांत के साथी होते हैं। वे हमारे ऐसे मित्र हैं, जो बदले में हमसे कुछ नहीं चाहते। अच्छी पुस्तकें सच्चे मित्र की तरह हमें हमेशा सही रास्ता दिखाते हैं तथा हमारा मनोरंजन भी करते हैं। एक किताब जितना वफादार कोई दोस्त नहीं है और वह हमें साहस और धैर्य प्रदान करते हैं। अंधकार में हमारा मार्गदर्शन करते हैं । किताब एक ऐसा उपहार है जिसे आप बार-बार खोल सकते हैं।

इस प्रकार निष्कर्ष रूप से हम यह कह सकते है कि पुस्तकें वह प्रकाश हैं जो भटके हुए मनुष्य को रास्ता दिखाती हैं|  

Explanation:


ItZzMissKhushi: Hope this helps
Answered by Rounak1288
18

पुस्तकों का हमारे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। वे एक मित्र के समान हमारे विकास में सहायता करती हैं। जिस प्रकार अगर एक पत्ता हवा के साथ मित्रता करके उसके साथ ऊँचें उड़ता है। उसके बिना वह मिट्टी में मिल जाता है। उसी प्रकार अच्छी पुस्तकों के साथ अपना नाता जोड़ कर अर्थात अच्छी पुस्तकों से प्रेरणा प्राप्त करके हम भी विकास की चरम सीमा तक पहुँच सकते हैं।

     कहते हैं कि जो मित्र दुःख के समय हमारा साथ देता है वह हमारा सच्चा मित्र है। जब तालाब में पानी होता है तो अनेक मेढक उसके आस पास रहते हैं। परन्तु पानी सूख जाने पर कहीं और चले जाते हैं। बनावटी मित्र भी इस प्रकार के होते हैं। जबतक हमारे पास सुख सुविधायें होती हैं वे हमारे पास रहते हैं। कष्ट के समय मदद नहीं करते और हमारी ओर से अपना मुख मोड़ लेते हैं। पुस्तकें सुख दुःख दोनों में हमारा साथ निभाती हैं।

     वे एक अच्छे मित्र के समान हमें गलत रास्ते पर जाने से रोकती हैं और सही राह दिखाती हैं। दुःख के समय वे हमारा साथ देती हैं और हमारी हिम्मत बढ़ाती हैं। जिस प्रकार एक अच्छे मित्र के साथ रहकर हमारे विचार भी उच्च होते हैं और हम उन्नति करते हैं उसी प्रकार अच्छी पुस्तकें हमारे जीवन को एक अच्छा मोड़ देती हैं। लेकिन बनावटी मित्र हमें पतन की ओर ले जाते हैं उसी प्रकार तुच्छ विचार व्यक्त करने वाली पुस्तकें हमें गलत रास्ते पर ले जा सकती हैं। इसलिए हमें अच्छी पुस्तकों का चयन करना चाहिए।

     पुस्तकें लोगों का मन बहलाती हैं। उनको अच्छी बातें सिखाती हैं। वे बच्चों को प्यारी प्यारी कहानियाँ बताती हैं और उनके लिए मित्र स्वरूप होती हैं। बच्चे पुस्तकों के संपर्क में रहकर कभी अपने को अकेला महसूस नहीं करते हैं। पुस्तकें उनका अकेलापन दूर करती हैं। कहानियों के जरिये वे उनको जीवन के मूल्यों की शिक्षा देती हैं जो उनके लिए बहुत उपयोगी होती है।

     पुस्तकें दुनिया में सब के मन को प्रभावित करती हैं और उनके मन में प्रेम और एकता की भावना जगाती हैं। लोगों को अपने देश की महिमा बताती हैं और उन्हें अपने देश से प्रेम करना सिखाती हैं। परिवार में सबको आपस में प्रेम करना और मिलकर रहना सिखाती हैं। बड़ों के प्रति सम्मान व्यक्त करना सिखाती हैं। इस प्रकार सबका जीवन सुखी बनाती हैं।

आशा है आपको मेरा उत्तर पसंद आया होगा।

यदि, आपको मेरे उत्तर के बारे में कोई परेशानी या दुविधा है, तो कृपया मुझसे Comment Section में पूछें, मैं आपकी मदद के लिए हमेशा मौजूद हूं।

सीखते रहो और बढ़ते रहोl

धन्यवादl

❤️❤️

Similar questions