Hindi, asked by bikashjha7623, 7 months ago

\जीवन में स्वास््य(HEALTH) का महत्व( लगभग 125-150 शब्दों में)

Answers

Answered by rajv41724
0

Answer:

व्यायाम- व्यायाम से आंशय शरीर के अंगो के समुचित विकास से है। व्यायाम करने से शरीर के सभी अंग मजबूत होते हैं, शरीर में नयी स्फूर्ति उत्पन्न होती है तथा पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

नित्य प्रति व्यायाम करने से शरीर में रक्त का निर्माण होता है और रक्त का संचार तेजी से विकसित होता है। शरीर हष्ट-पुष्ट तथा मन प्रसन्न रहता है।

व्यायाम अनेक प्रकार से किए जा सकते हैं, जैसे-दण्ड-बैठक लगाना, कुश्ती करना, दौड़ लगाना, जिमनाष्टिक करना, घुड़ासवारी करना, यहां तक कि साइकिल चलाना, तैरना, आसन व प्राणायाम करना भी अच्छा व्यायाम है।

खेल और स्वास्थ्य- खेल खेलना भी व्यायाम का एक उत्तम साधन है। मस्तिष्क से काम करने वालों के लिए प्रातः घूमना, सूर्य नमस्कार करना आदि लाभकारी व उपयोगी व्यायाम है।

इस प्रकार व्यायाम के द्वारा मनुष्य हमेशा स्वस्थ रहता है। स्वस्थ मनुष्य संसार के सुन्दर एवं मन को आकर्षित करने वाले पर्यटन स्थलों को सरलता से देख सकता है।

स्वस्थ शरीर में जीवन का सुख- इस प्रकार यदि सुख के साथ जीना है तो शरीर को स्वस्थ रखना परम आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए हमें प्राकृतिक चीजों से नाता जोड़ना होगा। अप्राकृतिक चीजों को त्यागकर ही हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

उपंसहार- मद्यपान, अन्य प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन, गरिष्ठ भोजन करना, दूषित जलवायु में रहना-ये सब चीजें हमारे स्वास्थय पर बुरा प्रभाव डालती हैं। अतः हमें इनसे बचकर अपने जीवन और स्वास्थय की रक्षा करनी चाहिये।

Similar questions