Science, asked by maahira17, 8 months ago

जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
9

जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं। हां,  इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

हम अपनी पोशाक की लंबाई दोबारा पहले के बराबर कर सकते हैं , इसलिए इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

Explanation:

दो प्रकार के परिवर्तन होते हैं - उत्क्रमणीय परिवर्तन और अनुत्क्रमणीय परिवर्तन

उत्क्रमणीय परिवर्तन

जब किसी परिवर्तन को उलटा किया जा सकता है, तो इसे उत्क्रमणीय परिवर्तन कहा जाता है। उदाहरण: बर्फ का पिघलना, कागज का मोड़ना, पानी का वाष्प में बदलना, इत्यादि।

अनुत्क्रमणीय परिवर्तन

जब कोई परिवर्तन उलटा नहीं किया जा सकता है, तो इसे अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहा जाता है।

उदाहरण: खाना पकाना, एक जीवित प्राणी में वृद्धि, कागज का जलना, आदि।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (हमारे चारों ओर के परिवर्तन) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15513377#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?  

https://brainly.in/question/15513528#

3. नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?  

क्रम संख्या        परिवर्तन                        उत्क्रमित किया जा सकता है ( हाँ/नहीं )  

1          लकड़ी के टुकड़े चीरना  

2       आइसक्रीम का पिघलना

3         चीनी का जल में घुलना

4       खाना पकाना

5       आम का पकना

6       दूध का दही में जमना  

https://brainly.in/question/15513552

Answered by Anonymous
6

Explanation:

उत्तर: हां, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

Similar questions