Math, asked by yuvrajjain3065, 9 months ago

(जब तक अन्यथा न कहा जाए,π = 22/7 लीजिए |)
पानी पीने वाला एक गिलास 14 cm ऊँचाई वाले एक शंकु के छिन्नक के आकार का है | दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 4 cm और 2 cm हैं | इस गिलास की धारिता ज्ञात कीजिए |

Answers

Answered by nikitasingh79
4

Answer:

गिलास की धारिता 308/3 cm³ है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

गिलास की ऊंचाई , H = 14cm

गिलास के निचले वृताकार सिरे की त्रिज्या, r = 1cm

गिलास के ऊपरी वृताकार सिरे की त्रिज्या ,R = 2cm

गिलास छिन्नक के आकार का है।

गिलास (छिन्नक) की धारिता ,V = 1/3π[R² + r² + Rr]

V = 1/3 × 22/7 × 14 (1² + 2² + 1 × 2)

V = 1/3 × 22/7 × 14 (1 + 4 + 2)

V = 1/3 × 22 × 2 × 7

V = 308/3 cm³

अतः गिलास की धारिता 308/3 cm³ है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊँचाई 4 cm है तथा इसके वृत्तीय सिरों के परिमाप (परिधियाँ) 18 cm और 6 cm हैं | इस छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12661207

धातु की चादर से बना और ऊपर से खुला एक बर्तन शंकु के छिन्नक के आकार का है, जिसकी ऊँचाई 16 cm है तथा निचले और ऊपरी सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः 8 cm और 20 cm  हैं | 20 रू प्रति लीटर की दर से, इस बर्तन को पूरा भर सकने वाले दूध का मूल्य ज्ञात कीजिए | साथ ही, इस बर्तन को बनाने के लिए प्रयुक्त धातु की चादर का मूल्य 8 रू प्रति 100 cm2 की दर से ज्ञात कीजिए | ( π = 3.14 लीजिए |)

https://brainly.in/question/12661219

Similar questions