Hindi, asked by sarat29, 7 months ago

१.जल भराव के कारण हो रही परेशानी के बारे में बताते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखों
२.'अनुशासन के महत्व को बताते हुए छोटे भाई को पत्र लिखो?
३.अहमद नगर के किले से कौन सी कहानी जुड़ी है​

Answers

Answered by akashmeena21
0

Answer:

यह है स्थिति

रामनगर में डायट के सामने सड़क पर गड्ढे होने से जरा सी बरसात में जलभराव हो रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की सुध न तो नगर निगम ले रहा है न ही जिला प्रशासन। करीब एक साल से रामनगर में डायट के सामने सड़क का करीब 100 मीटर के टूटे हिस्से पर पानी भरा हुआ है। यहां भरे पानी में राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार रात को भी हुई बारिश के कारण वहां पानी भर गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए वे कई बार नगर निगम प्रशासन से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। वहीं इसी के सामने लोनिवि द्वारा बनाए गए नाले का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर रहा है, लेकिन इस नाले की निकासी के भी इंतजाम नहीं हो रहे हैं।

ढंडेरा फाटक की स्थिति

ढंडेरा फाटक के आगे सड़क पर बना तालाब दिनोंदिन जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को भी इस तालाब के अंदर हुए गड्ढ़े में एक विक्रम अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे यात्रियों की जान पर बन आई गई। स्थानीय दुकानदारों ने यात्रियों को सुरक्षित उतारकर ट्रैक्टर से विक्रम को खिंचवाया। बुधवार को एक विक्रम सवारियां लेकर नगला लंढौरा से रुड़की बस अड्डे आ रहा था। जैसे ही यह विक्रम ढंडेरा फाटक पर पहुंचा तो सड़क पर हुए जलभराव अनियंत्रित होकर बंद हो गया। विक्रम के अनियंत्रित होने से यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने बीच तालाब में विक्रम के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद ट्रैक्टर से विक्रम को खींचकर बाहर निकाला गया।

अशोक नगर के बूचड़ी में भी यही स्थिति

अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से अशोक नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया गया। बैठक में शिवाजी कॉलोनी के अध्यक्ष जीवानंद बुड़ाकोटी ने कहा कि दो साल से बूचड़ी फाटक पर सड़क तालाब बनी हुई है। निकासी के लिए वे प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार द्वारा भी जल्द ही सड़क की निकासी के लिए आश्वासन दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। दुर्गा कॉलोनी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सती, नंदा कॉलोनी के अध्यक्ष बचन सिंह नेगी ने कहा कि इन कॉलोनियों में पूर्व सैनिकों का ही आवास है। हर्ष प्रकाश कॉलोनी ने कहा कि ढंडेरा फाटक पर हुए जलभराव के कारण भी स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। वे इस मामले में लोनिवि के अधिकारियों को मिल चुके हैं। यदि जिला प्रशासन की जल्द ही ढंडेरा फाटक से जल निकासी न की गई तो वे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना देंगे। बैठक में गोरी सिंह भंडारी, आनंद सिंह कुंवर, राकेश सिंह, दुर्गा बहुगुणा, माथुर सिंह रावत, संग्राम सिंह आदि उपिस्थत थे।

शिवपुरम में भी यही हाल

शिवपुरम निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि गली नंबर तीन में जलभराव की समस्या है। इस गली से पानी की निकासी को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम प्रशासन को भी पत्र लिखा। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन के प्रतिनिधियों को उक्त समस्या के समाधान के लिए बैठक में बुलाया था, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जरा सी बारिश होने से नाली का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।

शहर में कई जगहों पर जल निकासी की समस्या है। इसके लिए नाला निर्माण आदि का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में भी कई प्रस्ताव पास होने हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

- नूपुर वर्मा, एमएनए रुड़की

Answered by vedika5849
0

Answer:

चांद बीबी , जिन्हें चांद खातून या चांद सुल्ताना के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय मुस्लिम महिला योद्धा थी। उन्होंने बीजापुर (1596-1599) और अहमदनगर (1580-1590) की संरक्षक के रूप में काम किया था।[1] चांद बीबी को सबसे ज्यादा सम्राट अकबर की मुगल सेना से अहमदनगर की रक्षा के लिए जाना जाता है। जो आज भी जनता के लिए इतिहास के तौर पर अदभुत परीचय देता है

HOPE IT HELPED YOU

THNX

Similar questions