Hindi, asked by rammohangore24, 7 months ago

जल है ,तो कल है . इस विषय पर निंबध​

Answers

Answered by preranaupadhyay742
4

जल मनुष्य की बहुत बड़ी आवश्यकता है, इसके बिना हमारे जीवन की कल्पना करना कठिन है। हमारे शरीर में जल की मात्रा भी 90 प्रतिशत तक मानी जाती है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है जल का हमारे जीवन में कितना महत्व है। जबसे पृथ्वी का निर्माण हुआ है, जल भी हमारे साथ रहा है। पृथ्वी के हर छोटे बड़े प्राणी, जीव और पेड़-पौधों के लिए जल की बहुत आवश्यकता होती है। हमारे ग्रह में जल ही चारों तरफ व्याप्त है। पृथ्वी में सबसे अधिक जल की मात्रा है। हमारी पृथ्वी में यह तरल और ठोस रूपों में विद्यमान रहता है। पूरे ग्रह की आपूर्ति इन्हीं रूपों से होती है। यह समृद्र, नदियों में पाया जाता है। समृद्र का पानी खारा होता है, यह जलीय जीवों के लिए उचित होता है। अन्य कोई इस जल का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। नदियों का पानी पीने के लिए उपयुक्त होता है और इसी पर सभी निर्भर रहते हैं। नदियो में जल बर्फों के पिघलने से प्राप्त होता है। हमारे दैनिक जीवन में जल का बहुत महत्व है। हमारे जीवन तो इसी पर निर्भर है। यह हमारे दैनिक जीवन में हर प्रकार से इसका प्रयोग किया जाता है। मनुष्य के शरीर में यदि पानी की कमी हो जाए तो उसका बहुत सी कठिनाईयों का प्रयोग करना पड़े। परन्तु विडंबना देखिए हम मनुष्य ने अपने इस जीवनदायी अमृत को दूषित करना प्रांरभ कर दिया है। इसका परिणाम यह हुआ है कि अब हमारे पीने के लिए ही जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। यह हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयुक्त नहीं है।

Answered by harsh1071845
6

Answer:

जहां जल होता है जीवन वही होता है जल के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं है। हमारी धरती ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव हो सका है क्योंकि इस ग्रह पर जल और जीवन को संभव बनाने वाली सभी जरूरी चीजें मौजूद है। किंतु अन्य ग्रह जैसे बुध, शुक्र और मंगल पर जीवन संभव नहीं है क्योंकि इन ग्रहों पर जीने लायक जरूरी चीजें नहीं है जैसे के शुद्ध पानी यह सभी ग्रह किसी बंजर जमीन के समान है क्योंकि वहां जल नहीं मिलता इसलिए जल जीवन के लिए बहुत जरूरी है साथ ही साथ यह वातावरण को भी शुद्ध बनाता है।

जल एक ऐसा जीवनदाई तरल पदार्थ है जिसके स्पर्श से बुरी तरह से बीमार इंसान भी उठ खड़ा हो जाता है और उसे एक नया जीवन प्राप्त हो जाता है पानी के बिना तो किसी भी प्रकार की जीवन की कल्पना ही नहीं हो सकती है यह कुदरत द्वारा दिया गया अनमोल उपहार है जिसे हमें सभी को संभाल कर और इसकी बचत करनी चाहिए पीने, नहाने- धोने सफाई करने बर्फ जमाने में जल की जरूरत पड़ती है पानी का प्रयोग मनोरंजन के लिए, आग बुझाने, होली रंग खेलने आदि में भी होता है नाव चलाने, मछलियां पकड़ने और तैरने आदि में भी जल का इस्तेमाल होता है क्योंकि यदि जल नहीं होता तो मछलियां भी नहीं होती।

HOPE IT HELP YOU...

MAKE IT BRAINLIST ANSWER.

Similar questions