jamun ka ped ki summary
Answers
Answered by
1
जामुन का पेड़ एक हास्य व्यंग्य कथा है। इसमें कार्यालयी तौर तरीकों की निरर्थकता को दिखाया गया है। इसमें सब चीजों को अतिशयोक्ति पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है और कार्यालयी व्यवस्था के संवेदनशुन्य और अमानवीय पक्ष को दर्शाया गया है।
आंधी आने पर सेक्रेटेरिएट के लॉन में लगा जामुन का पेड़ एक आदमी पर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गयी। उसको देखकर लोगों ने अफ़सोस व्यक्त किया कि बेचारा जामुन का पेड़ कितना फलदार होता था और उसके जामुन कितने रसीले होते थे। उन लोगों को पेड़ के नीचे दबे हुए आदमी के लिए कोई सहानुभूति नहीं थी। इस प्रकार हम देखते हैं कि लोग कितने संवेदंशुन्य और स्वार्थी होते जा रहे हैं।
कृषि विभाग के लोगों ने मामले को हॉर्टिकल्चर विभाग को सौंप दिया। उनका तर्क था कि गिरा हुआ पेड़ एक फलदार पेड़ है इसलिए उसका सम्बन्ध हॉर्टिकल्चर विभाग से है।
Similar questions