Hindi, asked by anshi1982, 5 months ago

jan jan ki bhasha Hindi par nibandh​

Answers

Answered by divya7023
3

don't know u can search in Google

Answered by bhatiamona
17

                               जन-जन की भाषा  हिंदी पर निबंध

हिंदी हमारी जन-जन की भाषा है| यह भारत देश की मातृभाषा है| जैसा की हम सब जानते है हिंदी भाषा हम सब के जीवन में बहुत महत्व रखती है | हिंदी भाषा बोलने में सबसे अधिक सरल और लचीली भाषा है हिंदी भाषा को बोलना और समझना बहुत ही आसन है|

हिंदी भाषा बहुत पुरानी है| जैसे कि हिंदी दुनिया की संस्कृतियों के ऐतिहासिक विकास में अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है| हिंदी, भारत देश की मातृभाषा है | हिंदी भाषा को लिखने के लिए देवनागरी लिपि का प्रयोग किया जाता है | जीवन में हिंदी भाषा का सबसे अधिक महत्व होता हैं. हिंदी भाषा भारत के अतिरिक्त जहाँ प्रवासी भारतीय रहते है उनमे भी अधिक संख्या में हिंदी बोली जाती है जैसे अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, यमन, कनाडा, युंगाडा, सिंगापूर, न्यूजीलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन के अतिरिक्त बहुत से देशो में बोली जाती है|

                  हिंदी इंटरनेट पर भी अब पूरी तरह छा गई है और हिंदी के हर समाचार पत्र की वेबसाइट इंटरनेट पर मौजूद है। हिंदी के हर समाचार चैनल की भी वेबसाइट हिंदी पर मौजूद है। हिंदी पर आज के समय में सैकड़ों ब्लॉग लिखे जाते हैं। हिंदी के हजारों वेब पोर्टल हैं।

प्रिंट माध्यम में देखें तो हिंदी के समाचार पत्रों की प्रसार संख्या पूरे भारत में सबसे ज्यादा है। हिंदी भारत के लगभग 49% लोगों द्वारा बोली जाती है और पूरे विश्व में लगभग 80 करोड़ लोगों द्वारा हिंदी बोल व समझ ली जाती है। संख्या की दृष्टि से नजर डालें तो हिंदी पूरे विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है।

Similar questions