Chemistry, asked by ANIRUDHSAXENA6910, 8 hours ago

जन आंदोलन भारतीय लोकतंत्र को सुदृग बनाता हैं समझाइए

Answers

Answered by sanjaygraak236
2

Answer:

आपकी बात, लोकतंत्र में जन आंदोलनों का क्या महत्त्व है?

By:sanjay graak

पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।

लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार है जन आंदोलन

जब लोगों में बदलाव की इच्छा तीव्र होती है और सत्ता पूरी क्षमता से इसे दबाना चाहती है, तो बदलाव की यही इच्छा धीरे-धीरे जन आंदोलन का स्वरूप ले लेती है। जन आंदोलन के आगे सत्ता को झुकना ही पड़ता हैै। देश के इतिहास में जन आंदोलनों का बड़ा महत्व रहा है। चाहे वह आजादी के लिए भारत छोड़ो आंदोलन हो, चाहे असहयोग आंदोलन। इन आंदोलनों में देश के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अंग्रेजों को आईना दिखाया। परिणाम यह हुआ कि देश को आजादी मिल गई। जब-जब देश में दमनकारी नीति, नियम या कानून बनाया गया, देश की जनता सड़कों पर आई। जन आंदोलन बदलाव की वह तीव्र शक्ति होती है, जिसको नजरअंदाज करना किसी भी सरकार के लिए आसान नहीं होता। जब लोकतंत्र में मीडिया सत्ता के इर्द-गिर्द घूम रहा है, तब देश की जनता के पास अपनी आवाज सत्ता के हुक्मरानों तक पहुंचाने का एक रास्ता बचता है और वह होता है आंदोलन। जन आंदोलन के जरिए सरकार को यह स्मरण कराया जाता है कि यह देश लोकतांत्रिक देश है। वर्तमान में किसान आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया है। देश के अन्नदाता आज खेतों की बजाय राजधानी की सड़कों पर हैं। अब वक्त है किसानों की बात सुनने का, तभी लोकतंत्र सशकत होगा।

Explanation:

I think it help you thank you please mark me as brainliest answer

Similar questions