History, asked by kadeerali269, 6 months ago

जन्म 14 नवंबर 1889को प्रयागराज इलाहाबाद में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत एक खोज पुस्तक की रचना की​

Answers

Answered by saisharansuri
4

Answer:

बच्चों के बेहतर विकास, कल्याण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल दिवस की शुरूआत हालांकि दुनिया के कई देशों में 1925 से हो चुकी थी किन्तु 1953 से यह दुनिया भर में मनाया जाने लगा, संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 20 नवबंर के दिन इसे मनाने की घोषणा की। भारत में भी बाल दिवस पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू जी के निधन के बाद सर्वसहमति से यह फैसला लिया गया कि उनके जन्मदिन के दिन बाल दिवस मनाया जाएगा और यही हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की इच्छा भी थी।

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) में हुआ था। इनकी माता का नाम स्वरूपरानी और पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू था, जो एक जाने माने वकील थे। जवाहर लाल नेहरू की शुरूआती शिक्षा उनके घर पर ही हुई, पढ़ाई में वे बहुत होशियार थे। घर पर रहकर ही उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषा का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया था। उच्च शिक्षा के लिए 1905 में उन्हें इंग्लैंड के हैरो स्कूल में दखिला दिलाया गया और उसके बाद कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से नेहरू जी ने नेचुरल साइंस में उपाधि हासिल की। इसके बाद दो साल उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की। वर्ष 1916 में जवाहर लाल नेहरू की शादी कमला नेहरू से हुई थी और 1917 में इनकी बेटी इंदिरा का जन्म हुआ जो आगे चलकर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।

Similar questions