जनरल रेंस मॉनसून इन इंडिया एंड अदर कंट्री
Answers
Explanation:
hey (*´∇`)ノ jo bhi yha he meri profile pe jake mere question ka answer de
Monsoon Forecast 2020 : मौसम विभाग ( Weather Report ) ने 1961 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2020 में मानसून ( Monsoon 2020 ) की तारीखों में संशोधित किया है।
-हर साल मानसून जून से सितंबर के बीच केरल से शुरु होता है। इससे पूर्व प्री मानसून ( Pre-Monsoon ) की बारिश होती है।
-इस बार देश में मानसून ( Monsoon Rain ) सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ( IMD ) ने मानसून की स्थिति को लेकर पूर्वानुमान जताया है।
नई दिल्ली।
Monsoon Forecast 2020 : इस बार देश में मानसून ( Monsoon Rain ) सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ( IMD ) ने मानसून की स्थिति को लेकर पूर्वानुमान जताया है। जिसके तहत वर्ष 2020 में 100 फीसदी बारिश ( Rainfall ) होने का अनुमान है। हर साल मानसून जून से सितंबर के बीच केरल से शुरु होता है। इससे पूर्व प्री मानसून ( Pre-Monsoon ) की बारिश होती है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। गत वर्षों में बारिश की स्थिति और उसमें बदलाव को देखते हुए विभाग ( IMD Weather Forecast ) ने इस बार देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मानसून के शुरु होने व वापसी की तारीखों में बदलाव किया है। हालांकि भारत में मानसून के आगमन की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा।
1961 से 2019 तक के आंकड़ों को बनाया आधार
मौसम विभाग ( Weather Report ) ने 1961 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2020 में मानसून ( Monsoon 2020 ) की तारीखों में संशोधित किया है। जालंधर जैसे शहरों में मानसून की तारीख 13 जुलाई से बदलकर 28 जून की गई है। यह इस बात का भी संकेत है कि इस साल कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच जाएगा।
Monsoon Forecast: कोरोना के संकट के बीच अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून
monsoon_02.jpg
कब दस्तक देगा मानसून ?
इस बार पूरे देश में मानसून एक सप्ताह पहले सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में मानसून 3 से 7 दिन की देरी से पहुंचेगा। लेकिन, राजस्थान के क्षेत्रों में मानसून जल्दी सक्रिय हो जाएगा। देश में सामान्य मानसूनी बारिश 14 जुलाई तक पूरे हिस्से को कवर कर लेती है, लेकिन इस बार 7 दिन पहले कवर कर लेगी।
सफलता: प्लाज्मा थेरेपी से ठीक होने लगे कोरोना संक्रमित मरीज, डॉक्टरों में जागी नई उम्मीद
mosam.jpg
भोपाल में कब होगा आगमन
मौसम विभाग ने भोपाल में मानसून के शुरू होने की तारीखों में बदलाव किया है। इस बार भोपाल में मानसून 15 जून की जगह 22 जून को प्रवेश करेगा। मध्य भारत में मानसून की देरी से शुरुआत होने के कारण बारिश के ठहराव के भी संकेत दे रही है।
तैयारियों में मिलेगी मदद
मौसम विभाग के मानसून को लेकर पूर्वानुमान और तारीखों में बदलाव के चलते कृषि क्षेत्र, पावर सेक्टर, वॉटर रिसॉर्स मैनजमेंट को काफी मदद मिलेगी। वह बारिश को लेकर पहले से ही तैयार रहेंगे।
मौसम विभाग ने बताया, विश्लेषण में देखा गया है कि निचले दबाव के चलते पहले मध्य और पूर्वी भारत में बारिश होती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी की हवाओं में होने वाला परिवर्तन है। बारिश के पैटर्न कई तरह के बदलाव होते है। इसलिए तारीखों में बदलाव करना आवश्यक था।
कब होगी वापसी
आमतौर पर 1 सितंबर से मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू होती है। 15 अक्टूबर तक मानसून देश से विदा हो जाता है। इसमें भी अक्सर देरी हो सकती है।
Related Stories
Weather Forecast: मुंबई में High Tide का अलर्ट, देश के 10 से ज्यादा राज्यों में Heavy Rainfall के आसार
IMD मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया Alert, 9 से 12 तारीख में होगी अधिक भारी बारिश
Weather Update: Monsoon ने उत्तर भारत में पकड़ी रफ्तार