Hindi, asked by breejukachhi9, 2 months ago

१४ जनवरी को भारत के लगभग सभी प्रांतो मे
से जुडा कोई न कोई त्यौहार
मनाया जाता है।​

Answers

Answered by tahrim56
1

Answer:

हमारे देश की एक ख़ास बात है, यहां हर मौसम के हिसाब से कुछ त्योहार होते हैं और हर क्षेत्र में उस त्योहार के कुछ ख़ास पकवान बनते हैं, जो उस मौसम से लड़ने के लिए शरीर को ताकत तो देते ही हैं, हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के अलग - अलग हिस्सों में जनवरी का ख़ास त्योहार मकर संक्रांति (उत्तर भारत) किस तरह मनाया जाता है व इस त्योहार में वहां क्या ख़ास पकवान बनते हैं...

पोंगल, बिहू, लोहड़ी, खिचड़ी, मकर संक्रांति ये नाम हैं उस त्योहार के जो देश के ज़्यादातर हिस्सो में 13 व 14 जनवरी को मनाया जाता है। ये त्योहार इस मौसम में तैयार होने वाली अच्छी फसल की खुशी में मनाए जाते हैं। फसल से जुड़े बाकी सारे त्योहारों की तरह ये त्योहार भी खाने के इर्द - गिर्द घूमते हैं।

Explanation:

मकर संक्राति के दिन लोग स्नान आदि के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करते हैं, इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है। इस द‌िन लोग नए चावल से बनी ख‌िचड़ी और त‌िल से बनी चीज जरूर खाते हैं।

Answered by CHEKLAL
0

Answer:

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है

Similar questions