Geography, asked by harutodrago1213, 11 months ago

Jansankhaeya bridhi ke dar pradarsit karne ka sutr de

Answers

Answered by atikshghuge
0

Answer

जनसंख्या वृद्धि दर :-

"जनसंख्या वृद्धि दर" वह दर है, जिस में व्यक्तियों की संख्या एक निश्चित अवधि में बढ़ जाती है ! प्रारंभिक आबादी के एक अंश के रूप में व्यक्त की जाती है !

जनसंख्या वृद्धि दर सूत्र

जनसंख्या वृद्धि दर = (जन्म दर + आप्रवासन) - (मृत्यु दर + उत्प्रवासन)

भारत के जनगणना में, जनसंख्या वृद्धि दर 10 सालों का निकाला जाता है ! जबकि इसे प्रतिवर्ष अभी निकाला जा सकता है !

भारत का जनसंख्या वृद्धि

2011 के जनगणना के अनुसार (2001 से 2011), भारत जनसंख्या वृद्धि दर 17.64% रहा है ! जबकि पिछले दशक में (1991 से 2001) 21.54% था ! पिछले दो दशकों को देखें तो जनसंख्या वृद्धि दर में 3.9% गिरावट देखा गया है !

भारत में हिंदू जनसंख्या वृद्धि दर

2011 के जनगणना के अनुसार (2001 से 2011), भारत में हिन्दू जनसंख्या वृद्धि दर 16.76% रहा है ! जबकि पिछले दशक में (1991 से 2001) 19.92% था ! पिछले दो दशकों को देखें तो जनसंख्या वृद्धि दर में 3.16% गिरावट देखा गया है !

भारत में मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर

2011 के जनगणना के अनुसार (2001 से 2011), भारत में मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर 24.6% रहा है ! जबकि पिछले दशक (1991 से 2001) 29.52% था ! पिछले दो दशकों को देखें तो जनसंख्या वृद्धि दर में 4.92% गिरावट देखा गया है !

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर है

अगर भारत के राज्यों की बात करें सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर (27.8 %) मेघालय का है ! अगर केंद्र शासित प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर (55.5%) दादरा और नगर हवेली का है ! भारत के बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर (25.1%) बिहार में है !

दुनिया का जनसंख्या वृद्धि दर

दुनिया में जनसंख्या वर्तमान में (2017) प्रति वर्ष लगभग 1.12% की दर से बढ़ रही है ! जबकि वर्ष 2016 में 1.14% था ! अगर पिछले 10 सालों का आंकड़े को मिला कर देखें तो 11 से 12% के बीच रहा है !

यूएन डीईएसए की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व की जनसंख्या 2030 तक 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और 2100 में 11.2 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा यह भी संभावना व्यक्त की गई है कि 2032 तक भारत की जनसंख्या चीन को पार कर जाएगा !

2050 तक जनसंख्या की स्थिति

1991 से 2001 के 10 सालों में हिंदू जनसंख्या वृद्धि दर 19.92% और मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर 29.52% रहा था, जिसमें प्रतिशत में अंतर 9.6 का रहा था !

2001 से 2011 के 10 सालों में हिंदू जनसंख्या वृद्धि दर 16.76% और मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर 24.6% रहा था, जिसमें प्रतिशत में अंतर 7.84 का रहा था !

Hope it helps you

Pls mark me brainliest

Similar questions