Math, asked by a2vritu, 7 months ago

*जवाब बतायें*

एक लाला जी के पास एक *गौशाला* थी जिसमें वह गाय पालते थे।

लाला जी को *सात लड़कियां* थी जिनका विवाह उन्होंने कर दिया था तथा उनको कोई लड़का नहीं था।

लाला जी जब वृद्ध हो गए तो उन्होंने अपने सभी लड़कियों और दामादों को यह संदेश दिया कि अब मैं वृद्ध हो चूका हूँ और *मैं चाहता हूँ कि गौशाला की सभी गायोँ को आप सभी सातों के बीच बराबर बराबर बांट दूं।*

सोमवार से लेकर रविवार तक *सात दिनों* के अंदर जो भी दामाद आएंगे उनके बीच *गायों का बंटवारा* कर दूंगा।

सोमवार को दो दामाद आए। दोनों के बीच *आधा आधा गायोँ का बंटवारा* कर दिया गया। लेकिन *एक गाय* बच गई। लाला जी ने कहा कि कल मंगलवार को देखते हैं कि और कोई आता है अथवा नहीं तो फिर उस एक गाय के लिए निर्णय लेंगे।

मंगलवार को *तीसरा दामाद* आया। तीनों दामादों के बीच सभी गायों को मिला कर फिर बंटवारा किया गया। फिर *एक गाय* बच गई। लाला जी ने कहा कि कल बुधवार को देखते हैं कि और कोई आता है अथवा नहीं तो फिर उस एक गाय के लिए निर्णय लेंगे।

बुधवार को *चौथा दामाद* आया। पुनः सभी गायों को मिला कर चारों दामादों में बंटवारा किया गया। पुनः *एक गाय* बच गई। लाला जी ने पुनः कहा कि गुरुवार को देखते हैं फिर उस एक गाय के लिए निर्णय लेंगे।

गुरुवार को *पांचवाँ दामाद* आया। पुनः सभी गायों को मिला कर पांचों दामाद में बांटा गया फिर *एक गाय* बच गई। फिर लाला जी ने कहा शुक्रवार को देखते हैं फिर बचे हुए एक गाय के लिए निर्णय लेंगे।


शुक्रवार को *छठे दामाद* आ गए। फिर सभी गायों को मिला कर छः दामादों में बांटा गया। फिर *एक गाय* बच गई। तब लाला जी ने कहा एक दिन और देख लेते हैं। उसके बाद एक गाय के लिए निर्णय लेंगे।


शनिवार को *सातवें दामाद* भी आ गये। फिर सभी गायों को मिला कर सातों दामाद के बीच में बंटवारा किया गया। *इस बार एक भी गाय नहीं बची*। लाला जी बहुत खुश हुए और ईश्वर को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

*आप बतायें कि गौशाला में कुल कितनी गायें थी।*​

Answers

Answered by Anonymous
3

Step-by-step explanation:

7 cows i think............

Answered by samarthtogari97
0

I think 6 cows are there

Similar questions